38.9 C
New Delhi
Saturday, July 4, 2026
HomeराजनीतिChampai Soren: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने थामा बीजेपी का...

Champai Soren: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन, बोले- कभी नहीं सोचा था मेरी जासूसी होगी

Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित एक बड़ी जनसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर चंपई सोरेन ने कहा कि वह झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प लेकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उनका भाजपा में आना राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है। चंपाई सोरेन ने अपने भाषण के अंत में जय श्री राम के नारे लगाए और भाषण समाप्त किया।

‘नये झारखंड के निर्माण में भाजपा के संकल्प के साथ हूं’

इसके पहले चंपई सोरेन ने कहा कि वह झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं। चंपई सोरेन के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन और सरायकेला-खरसावां जिला परिषद के अध्यक्ष तथा पार्टी के कद्दावर नेता सोनाराम बोदरा सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए। कथित जासूसी प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जासूसी करवाई जाएगी।

सन्यास के बारे में सोचा, लेकिन जनता ने रोका

बीजेपी में शामिल होने के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने झामुमो को अपने खून-पसीने से सींचा और एक लंबे संघर्ष के बाद अब वह पार्टी से बाहर आ गए हैं। चंपई सोरेन ने खुलासा किया कि झामुमो में उन्हें बहुत अपमानित महसूस हो रहा था, और इस अपमान के बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का भी विचार किया था। हालांकि, जनता का अपार प्यार और समर्थन देखकर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। सोरेन ने स्पष्ट किया कि वह झारखंड के विकास और नए झारखंड के निर्माण के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे।

चंपई सोरेन के संघर्षों के कारण संभव हुआ अलग झारखंड राज्य का निर्माण

शिवराज सिंह चौहान ने रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन की प्रशंसा की और कहा कि वह उन नेताओं में शामिल रहे हैं, जिनके संघर्षों के कारण अलग झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो पाया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर चंपई सोरेन जैसे महत्वपूर्ण नेता को अपमानित करने का आरोप लगाया और कहा कि अब सोरेन भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, जहां वे नए झारखंड के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। चौहान ने सोरेन का भाजपा में स्वागत करते हुए उनके अनुभव और नेतृत्व को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
38.9 ° C
38.9 °
38.9 °
33 %
0.2kmh
100 %
Sat
39 °
Sun
43 °
Mon
36 °
Tue
39 °
Wed
39 °

Most Popular