34.2 C
New Delhi
Monday, July 20, 2026
HomeराजनीतिPrabhat Jha Death: बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, पीएम...

Prabhat Jha Death: बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, ऐसा था राजनीतिक जीवन

Prabhat Jha Death: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था।

Prabhat Jha Death: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था। झा ने शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रभात झा बीते कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए भोपाल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चार सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी देखरेख की जा रही थी। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के हरिहरपुर जिला दरभंगा के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी रंजना झा और दो बेटे हैं।

भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व बीजेपी एमपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन के लिए समर्पित किया। एमपी संगठन के विस्तार एवं उसको सुदृण बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय समय पर मुझे उनका मार्गदर्शन एवं स्नेह मिलता रहा है, उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

पीएम मोदी बोले- उनकी कार्यशैली को करीब से देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स कर लिखा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ओम शांति!

सीएम मोहन यादव सहित कई नेताओं ने जताया दुख

प्रभात झा के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित तमाम नेताओं ने दुख जताया है। सीएम मोहन ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि बीजेपी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

ऐसा था राजनीतिक जीवन

प्रभात झा ने बीएससी, एमए और एलएलबी की पढ़ाई की थी। बिहार से आकर मध्य प्रदेश में उन्होंने एक मीडिया संस्थान में रिपोर्टर की नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की। वह अपने जुझारू और संघर्षशील व्यक्तित्व से करियर में जमीन से शीर्ष पर पहुंचे। वे मध्यप्रदेश में 8 मई 2010 से दिसंबर 2012 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। साल 2008 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित, साल 2007 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए। वह एमपी में 1993 से लेकर 2002 तक मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रहे। बीजेपी ने प्रभात झा को दो बार राज्यसभा भेजा। हालांकि, वह बीते कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे थे। उनको क्रिकेट खेलना, पढ़ना और लिखना बहुत पसंद था। वह विदेश यात्रा पर साल 2009 में ऑस्ट्रिया गए। प्रभात झा के द्वारा लिखी गई पुस्तकें, हिंदी में शिल्पी, जन गण मन, अजातशत्रु, पं-दीनदयालजी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
48 %
3.9kmh
100 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
30 °
Wed
28 °
Thu
28 °

Most Popular