20.1 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeबिजनेसDigital Payments: यूपीआई बना पहली पसंद, छोटे शहरों में 65 प्रतिशत पहुंचा...

Digital Payments: यूपीआई बना पहली पसंद, छोटे शहरों में 65 प्रतिशत पहुंचा डिजिटल लेनदेन का आंकड़ा

Digital Payments: आज के समय यूपीआई सभी की पहली पसंद बन गई है। डिजिटल भुगतान छोटे शहरों में भी पहुंच गया है, जहां 65 प्रतिशत लेन-देन डिजिटल हैं।

Digital Payments: आज के समय यूपीआई सभी की पहली पसंद बन गई है। डिजिटल भुगतान छोटे शहरों में भी पहुंच गया है, जहां 65 प्रतिशत लेन-देन डिजिटल हैं। वहीं, बड़े शहरों की बात करे तो वहां पर 75 प्रतिशत है। किर्नी इंडिया और अमेजन पे इंडिया की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में डिजिटल भुगतान क्रांति का नेतृत्व मिलेनियल्स (25 से 43 वर्ष) और जेन एक्स (44 से 59 वर्ष) के लोग कर रहे हैं। बूमर्स (जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है) में भी कार्ड और वॉलेट का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। यूपीआई अब डिजिटल भुगतान के लिए पहली पसंद बन चुका है। इसकी सरलता, त्वरितता और सुरक्षा के कारण लोग इसे अन्य माध्यमों के मुकाबले अधिक पसंद कर रहे हैं।

यूपीआई बना पहली पसंद

किर्नी इंडिया और अमेज़न पे इंडिया ने ‘शहरी भारत कैसे भुगतान करता है’ पर एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी शहर के औसत DDPU (डिजिटल भुगतान उपयोग की डिग्री) और उसकी खुदरा क्षमता के बीच एक मजबूत संबंध है। किर्नी इंडिया में फाइनेंशियल सर्विसेज लीड और पार्टनर शाश्वत शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन दोनों में डिजिटल भुगतान का तरीका तेजी से जोर पकड़ रहा है। इसके साथ ही बीएनपीएल (बाय नाउ पे लेटर) जैसे तरीके भी उभर रहे हैं।

डिजिटल लेनदेन कुल 69 प्रतिशत मर्चेंट्स

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे भारत में लेनदेन करने की तरीके में बदलाव आ रहा है। यह रिपोर्ट 120 से ज्यादा शहरों के सर्वे के आधार पर तैयार की गई है। इसमें 6,000 ग्राहकों और 1,000 मर्चेंट्स की राय ली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई, डिजिटल वॉलेट और कार्ड से लेनदेन बढ़ रहा है। वहीं, कैश लेनदेन में गिरावट आ रही है। डिजिटल लेनदेन कुल मर्चेंट्स लेनदेन का 69 प्रतिशत हो गया है।

छोटे दुकानदारों और शहरों तक डिजिटल लेनदेन

अमेजन पे इंडिया के सीईओ विकास बंसल का कहना है कि डिजिटल लेनदेन पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। ग्राहक और मर्चेंट्स दोनों इसे अपना रहे हैं। डिजिटल लेनदेन की पहुंच छोटे दुकानदारों और शहरों तक भी हो गई है। छोटे शहरों में भी डिजिटल लेनदेन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में, छोटे शहरों में डिजिटल लेनदेन का आंकड़ा 65 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। यह दर्शाता है कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डिजिटल भुगतान का प्रसार सफल हो रहा है।

53 प्रतिशत ऑनलाइन लेनदेन

किर्नी इंडिया और अमेज़न पे इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑनलाइन लेनदेन में 53 प्रतिशत ग्राहक यूपीआई, 30 प्रतिशत ग्राहक कार्ड से भुगतान करना पसंद कर रहे हैं। ऑफलाइन मार्केट में कैश का उपयोग अभी भी प्रमुखता से किया जा रहा है। हालांकि, ऑफलाइन में अब 25 प्रतिशत ग्राहक यूपीआई और 20 प्रतिशत कार्ड और डिजिटल वॉलेट से भुगतान करना पसंद कर रहे हैं। यह बदलाव न केवल बड़े शहरों तक सीमित है बल्कि छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ रहा है। इससे आर्थिक लेनदेन में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
81 %
0.7kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular