20.2 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
Homeमध्यप्रदेशGwalior Accident: ग्वालियर में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, परिवार के...

Gwalior Accident: ग्वालियर में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, परिवार के 4 लोगों की मौत

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्वालियर के भिंड रोड पर एक ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई है।

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्वालियर के भिंड रोड पर एक ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में ऑटो में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चीख पुकार मचा गई। यह हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक 3 घंटे पहले मालनपुर में एक शादी समारोह मृतक और उनकी पत्नी शामिल हुए थे। ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।

ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में चार की मौत

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरुवार को भिंड की ओर जाने वाली सड़क पर एक ऑटो में आठ सवारियों जा रहा थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चार घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शाादी से लौट रहे थे वापस

बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए लोग आपस में रिश्तेदार हैं। वे सभी भिंड जिले के मालनपुर एक शादी की रस्म के सिलसिले में गए थे। ये सभी मूल रूप से मुरैना के रहने वाले हैं। शादी की रस्म अदा करने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

पुलिस के अनुसार सभी मृतकों की पहचान हो गई है। इस हादसे में जान गंवाने 52 वर्षीय नरेश वाल्मीकि, 45 वर्षीय पत्नी की उषा वाल्मीकि, 25 साल का बेटा राहुल, 17 साल की भतीजी अंकिता के रूप में पहचान हुई है।

हाथरस: बस ने खड़े कंटेनर को मारी टक्कर, 2 की मौत

यूपी के हाथरस में भी गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने खड़े कंटेनर को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.2 ° C
20.2 °
20.2 °
56 %
0.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular