22.4 C
New Delhi
Saturday, October 17, 2026
HomeमौसमWeather Update: उमस भरी गर्मी और हीटवेव, दिल्ली-UP सहित इन राज्यों में...

Weather Update: उमस भरी गर्मी और हीटवेव, दिल्ली-UP सहित इन राज्यों में बढ़ा पारा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारतीय राज्यों में अभी भी गर्मी का कहर जारी है। उमस भरी गर्मी, हीटवेव और लू से लोगों को बहुत बुरा हाल है।

Weather Update: देश के दक्षिणी राज्यों में बीते दिनों मानसून की दस्तक के साथ ही जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। बारिश ने भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत दी है। वहीं, उत्तर भारतीय राज्यों में अभी भी गर्मी का कहर जारी है। उमस भरी गर्मी, हीटवेव और लू से लोगों को बहुत बुरा हाल है। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। पूर्व पश्चिम द्रोणिका बिहार व उप हिमालय पश्चिम बंगाल और असम होते हुए नागलैंड के ऊपर बना है। इनके प्रभाव से 14 से 18 जून तक उत्तरी भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

चार दिन तक भीषण गर्मी का अनुमान

देश की राजधानी दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी का कहर देखन को मिल रहा है। लखनऊ में लगातार चढ़ते पारे से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लू की चपेट में आने से लोग बेहाल हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और झारखंड में अगले चार दिन तक तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यह इन राज्यों के निवासियों के लिए मुश्किल भरे दिन साबित हो सकते है। इसके बाद बारिश का दौर शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।

हिमाचल में भी लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी लू को लेकर चेतावरी जारी की है। आईएमडी ने उना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन, सिरमौर और हमीरपुर को लेकर 13 और 14 जून के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से यह भी कहा गया है कि कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति में 15 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

झारखंड इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण लू

झारखंड राजधानी रांची सहित 18 जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। यह पहली बार है कि जब रांची का पारा बीते दस दिनों से 40 पार गया है। सुबह 9 बजते ही तेज धूप का असर हो जाता है। दोपहर होने तक तो हीटवेव का असर शुरू हो जाता है। मौसम विज्ञान ने पूर्वानुमान जारी कर कहा कि राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 13 जून को भीषण हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।

बिहार इन 8 जिलों में अलर्ट जारी

बिहार में आठ जिलों में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन में मौसम बदलने वाला है, लेकिन कई जिलों में लू का प्रदेश देखने को मिलेगा। वहीं कई राज्यों में हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिलेगी। आईएमडी के अनुसार, बिहार में तीन दिनों के बाद बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिला में बारिश के आसार हैं।

17 जून से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 जून से इन राज्यों में कुछ राहत मिलेगी। 17 से पहले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। केरल में समय पर पहुंचने के बावजूद, महाराष्ट्र और गुजरात में मॉनसून की गति धीमी हो गई है। यदि 48 घंटों में मॉनसून आगे नहीं बढ़ा तो उत्तर भारत में इसके आगमन में एक सप्ताह तक की देरी होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
74 %
2.4kmh
35 %
Fri
22 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
35 °
Tue
35 °

Most Popular