37.4 C
New Delhi
Wednesday, July 15, 2026
HomeराजनीतिModi Cabinet: अमित शाह ने गृह तो जेपी नड्डा ने संभाला स्वास्थ्य...

Modi Cabinet: अमित शाह ने गृह तो जेपी नड्डा ने संभाला स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार, जानें मोदी कैबिनेट के कौन-कौन से मंत्री ने लिया चार्ज

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट 3.0 में विभागों का बंटवारा हो गया है और अलग अलग विभागों के मंत्रियों ने अपना अपना कार्यभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है।

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट 3.0 में विभागों का बंटवारा हो गया है और अलग अलग विभागों के मंत्रियों ने अपना अपना कार्यभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। अपने-अपने मंत्रिमंडल पहुंचे नए मंत्री अपनी जिम्मेदारियां और चुनौतियां को वहां मौजूद अधिकारियों से समझ रहे हैं और अपना काम शुरू कर रहे हैं। अमित शाह ने फिर से गृह मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निर्माण भवन स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय पहुंच कर स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाला। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने भी कृषि भवन पहुंचकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। एस जयशंकर ने फिर से विदेश मंत्रालय का चार्ज संभाल लिया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव ने रेलवे मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि पीएम मोदी ने पहले ही 100 दिनों का एजेंडा तैयार कर लिया है। मोदी के मास्टर प्लान में इन मंत्रालयों में आगामी समय कई बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी है।

अमित शाह ने संभाला गृह मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय पहुंच कर लगातार दूसरी बार गृह मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाए गए नित्यानंद राय और बंदी संजय कुमार भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने नेशनल पुलिस मेमोरियल जाकर अपने कर्तव्यों को निभाने के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया।

जेपी नड्डा ने संभाला स्वास्थ्य मंत्रालय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने निर्माण भवन स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय पहुंच कर स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाला। जेपी नड्डा ने रसायन एवं उर्वरक मंत्री के तौर पर भी अपना कार्यभार संभाल लिया है।

शिवराज सिंह ने संभाला कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कार्यभार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कृषि भवन पहुंचकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। उनको कृषि एवं किसान कल्याण के साथ ही ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। कार्यभार संभालने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान अन्न के भंडार भरता है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जो सारे देश को अन्न खिलाता है, इसलिए किसान अन्नदाता कहलाता है।

अश्विनी वैष्णव ने ग्रहण किया सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार

अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। आपने देखा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन गरीबों और किसानों को समर्पित फैसले लिए है।

जयशंकर ने फिर पाकिस्तान को ललकारा

विदेश मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को एक बार फिर आतंकवाद को लेकर कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सीमा पार आतंकवाद एक अच्छे पड़ोसी देश की नीति नहीं हो सकती। चुनौतियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि चीन के बारे में फोकस इस बात पर होगा कि चीन के साथ सीमा पर जो कुछ मुद्दे बने हुए हैं, उससे कैसे निपटा जाए।

भूपेंद्र यादव और गिरिराज सिंह सहित इन मंत्रियों ने संभाला पदभार

भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और गिरिराज सिंह ने कपड़ा मंत्री का के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के तौर पर और सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नए मंत्रिमंडल में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। किरेन रिजिजू ने संसदीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला। संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला। वहीं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
36 %
3.3kmh
39 %
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
40 °
Sun
41 °

Most Popular