23 C
New Delhi
Wednesday, November 4, 2026
HomeराजनीतिModi 3.0 Oath: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद...

Modi 3.0 Oath: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, कार्यक्रम में ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी, कमांडो, ड्रोन से लेकर स्नाइपर तैनात

Modi 3.0 Oath: पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार नेता चुना गया। अब नौ जून (रविवार) को राष्ट्रपति भवन परिसर में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है।

Modi 3.0 Oath: पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार नेता चुना गया। बैठक के बाद एनडीए नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब नौ जून (रविवार) को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन परिसर में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारी तेज हो गईं हैं। राष्ट्रपति भवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन को 5 से 9 जून तक आमजनों के लिए बंद रखा गया है। इस दौरान विदेशी मेहमान राजधानी के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजस और ओबेरॉय जैसे लग्जरी होटल में रुकेंगे। होटलों को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बनेंगेे मोदी

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी दूसरे नेता हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने जा रहे है। दुनिया में लगातार तीसरी बार शासनाध्यक्ष बनने वाले मोदी 10वें नेता होंगे। आपको बता दें कि 60 साल पहले लाल बहादुर शास्त्री ने भी 9 जून, 1964 को देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस दिन इसलिए भी खास कि आदिवासियों में भगवान के रूप में पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि भी है।

शपथ ग्रहण समारोह में ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेताओं को नहीं बुलाया

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में केवल अंतरराष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जयराम रमेश ने दावा किया है कि हमारे नेताओं को अभी तक निमंत्रण नहीं मिला है। जब हमारे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को निमंत्रण मिलेगा, तो हम इसके बारे में विचार करेंगे।

कार्यक्रम में ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी, कमांडो, ड्रोन से लेकर स्नाइपर तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ लेने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में मानव रहित हवाई वाहनों, पैराग्लाइडर, माइक्रोलाइट विमान और गर्म हवा के गुब्बारों सहित उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों के संचालन पर रोक लगा दी है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो, ड्रोन और ‘स्नाइपर’ को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा द्वारा यह आदेश आपराधिक और असामाजिक तत्वों या भारत के प्रति शत्रु आतंकवादियों द्वारा उत्पन्न खतरे को देखते हुए जारी किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंची शेख हसीना

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को नई दिल्ली पहुंची। शेख हसीना रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगी। बता दें कि पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फोन कर न्योता दिया था। शेख हसीना के अलावा भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शामिल होंगे।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सात पड़ोसी देशों को निमंत्रण

शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन सभी ने भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इसलिए ये सभी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

  1. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
  2. मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु
  3. सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद अफीफ
  4. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना
  5. मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ
  6. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’
  7. भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री शेरिंग तोबगे

लगातार तीन बार चुने गए शासनाध्यक्ष

नाम    देश कार्यकाल
1.जवाहर लाल नेहरू भारत 1947 – 1964
2.मार्ग्रेट थैचर यूके 1979 – 1990
3.रॉबर्ट मेन्जीस ऑस्ट्रेलिया 1966 – 1972
4.जॉन फिलिप की न्यू जीलैंड  2008 – 2016
5.हेलेन क्लार्क न्यू जीलैंड 1999 – 2008
6.ली कुआन यू  सिंगापुर  1959 – 1990
7.नरेंन्द्र मोदी भारत  2014 – अभी तक
8.एन्जेला मार्केल जर्मनी   2005 – 2021
9.फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट   अमेरिका 1932 – 1944
10.हेल्मुट कोहल  जर्मनी  1976 – 1990
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23 ° C
23 °
23 °
60 %
0.6kmh
0 %
Wed
22 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular