24.2 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
Homeपर्सनल फाइनेंसCredit Card New Rules: 4 बड़े बैकों के आज से बदल रहे...

Credit Card New Rules: 4 बड़े बैकों के आज से बदल रहे नियम, जानिए आप पर कितना पड़ेगा असर

Credit Card New Rules: हर महीने की पहली तारीख को कई छोटे और बड़े नियमों में बदलाव होते है। आज से छठा महीना यानी जून शुरू हो गया है और एक जून से ही कई नियम बदल गया है।

Credit Card New Rules: हर महीने की तरह जून की पहली तारीख को कई छोटे और बड़े नियमों में बदलाव हुए है। आज से चार बड़े बैकों के क्रेडिट कार्ड के नियम भी बदल गए है। यदि आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। भारत के चार प्रमुख बैंकों द्वारा आज से क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। यह बदलाव उपभोक्ताओं पर विभिन्न तरीकों से प्रभाव डाल सकते हैं, जैसे कि फीस, रिवॉर्ड पॉइंट्स, और क्रेडिट कार्ड के उपयोग के अन्य पहलू। जून की पहली तारीख से आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड

प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने एक जून से अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से किराया का भुगतान करने पर यूजर्स को एक फीसदी रिवॉर्ड पॉइंट किया जाता था। नए नियमों के मुताबिक, 18 जून से इस कार्ड के जरिए किराए के भुगतान करने पर अब कोई रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। अमेजन प्राइम मेंबर्स को शॉपिंग पर अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं। इस फ्री क्रेडिट कार्ड में कोई ज्वॉइनिंग या सालाना फीस नहीं देनी होती है। अमेजन पर प्राइम मेंबर्स सभी खरीदारी पर 5 फीसदी कैशबैक मिलता है।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड

देश के सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) भी समय समय पर अपने नियमों में बदलाव करता रहा है। बैंक ने अब क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है। ​नए नियमों के तहत कार्डधारकों को नई सेवाओं, शुल्कों और अन्य शर्तों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज जून की पहली तारीख से एसबीआई अपने कुछ क्रेडिट कार्ड के जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ने वाला है। कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे। एसबीआई क्रेडिट कार्ड में ये सुविधा ऑरम, एसबीआई कार्ड एलिट, एसबीआई कार्ड एलिट एडवांटेज और कई अन्य में यह बंद होने जा रहा है।

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड में बदलाव

देश के सबसे बड़े लेंडर HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में कुछ आवश्यक बदलाव किया है। 21 जून 2024 से स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए कैशबैक मेकैनिज्म में बदलाव होने जा रहा है। इस तारीख से कैशबैक सीधे आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में नजर आएगा। इससे आपका Business League कम होगा। पहले यह कैशबैक Swiggy ऐप पर Swiggy Money के रूप में मिलता था। अधिक जानकारी और नियमों के पूर्ण विवरण के लिए, आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाएं।

बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड

सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने भी हाल ही में अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इनका कार्डधारकों पर सीधा असर पड़ेगा। ये बदलाव विभिन्न प्रकार के कार्ड्स पर लागू होते हैं, जैसे BoB Prime क्रेडिट कार्ड और अन्य विशेष कार्ड्स। अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड का पेमेंट लेट से करते हैं या फिर तय लिमिट से ज्यादा के ट्रांजेक्शन के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको इसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा।

फीस और चार्जेज़ में बदलाव

वार्षिक शुल्क:

कुछ बैंकों ने वार्षिक शुल्क में वृद्धि की हो सकती है। यह शुल्क कार्डधारकों के लिए एक अतिरिक्त खर्च के रूप में आ सकता है।

विलंब शुल्क:

विलंब शुल्क में वृद्धि हो सकती है, जिससे समय पर भुगतान न करने पर अधिक जुर्माना देना पड़ सकता है।

कैश एडवांस फीस:

एटीएम से नकद निकासी पर लगने वाली फीस में भी बदलाव हो सकता है।

रिवॉर्ड पॉइंट्स में बदलाव

कमाई की दर:

रिवॉर्ड पॉइंट्स की कमाई दर में परिवर्तन हो सकता है। कुछ बैंक रिवॉर्ड पॉइंट्स की गणना के तरीके में बदलाव कर सकते हैं।

रिडेम्पशन प्रक्रिया:

रिवॉर्ड पॉइंट्स को भुनाने की प्रक्रिया और शर्तों में बदलाव हो सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक लचीले या कम फायदेमंद विकल्प मिल सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
33 %
1.2kmh
75 %
Wed
25 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
31 °

Most Popular