26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
Homeज्योतिषShaniwar tips: शनिवार के दिन दिखें ये संकेत तो समझ जाइए बरसने...

Shaniwar tips: शनिवार के दिन दिखें ये संकेत तो समझ जाइए बरसने वाली है शनिदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मत

Shaniwar tips: शनिवार के दिन दिखें ये संकेत तो समझ जाइए बरसने वाली है शनिदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मत शनिदेव की कृपा से आप अपनी सभी चुनौतियों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने जीवन को खुशियों से भर सकते हैं। माना जाता है कि यदि शनिवार के दिन यदि कुछ खास संकेत या प्रतीक दिखाई देते हैं तो आपको उनका आशीर्वाद मिल सकता है।

Shaniwar tips: शनिवार के दिन दिखें ये संकेत तो समझ जाइए बरसने वाली है शनिदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतवैदिक ज्योतिष के अनुसार शनिदेव को कर्म या न्याय के देवता माना जाता है और इसी कारणवश शनिवार के दिन ही शनिदेव की पूजा की जाती है।

प्राचीन शास्त्रों में भगवान शनि को नैतिकता, न्याय, करियर, उपलब्धियों, गुणों और मूल्यों से जोड़ा गया है। शनिदेव की कृपा से आप अपनी सभी चुनौतियों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने जीवन को खुशियों से भर सकते हैं। माना जाता है कि यदि शनिवार के दिन यदि कुछ खास संकेत या प्रतीक दिखाई देते हैं तो आपको उनका आशीर्वाद मिल सकता है।

पीपल का पेड़:

शनिवार के दिन यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे है और आपको यात्रा करते समय पीपल का पेड़ दिखाई देता है, तो यह एक संकेत है कि आपकी यात्रा सफल होगी और आपको जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पीपल के पेड़ के पास शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि देव की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते है और अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं ।

घर में किसी भिखारी का आगमन:

शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन यदि कोई भिखारी आपके घर आता है, तो यह शनिदेव की कृपा का संकेत हो सकता है| यह इस बात का भी संकेत है कि आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और साथ ही आपके घर में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं|

ऐसे में अपने घर के द्वार पर आये भिखारी को कभी खली हाथ नहीं जाने देना चाहिए और आपको अपनी क्षमता के अनुसार दान देना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी क्षमता के अनुसार घर से निकलने के बाद सबसे पहले जो भी जरूरतमंद दिखे, उसे दान अवश्य देना चाहिए।

काला कुत्ता दिखाई देना:

ऐसी मान्यता है कि यदि शनिवार को घर के आस-पास काला कुत्ता दिखाई देता हैं तो शनिदेव आप पर कृपा करने वाले है और आपका भाग्य बदलने वाला है| हिन्दू शास्त्रों के अनुसार काला कुत्ता शनिदेव का दूत माना जाता है| साथ ही यह भी माना जाता है काला कुत्ता शनि की उपस्थिति का प्रतीक है।

शनिवार को शनि मंदिर के सामने अगर काला कुत्ता दिख जाये तो इसे बेहद शुभ माना जाता है| घर में सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए।

काली गाय:

ज्योतिषियों का कहना है कि शनिवार के दिन घर से बाहर जाते समय एक काली गाय दूध देती हुई दिखाई देना भी एक अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि शनिदेव आपसे खुश हैं। ये जीवन में सुख-समृद्धि के संकेत हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर शनिवार के दिन गाय को घी और गुड़ के साथ रोटी खिलाते हैं तो इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और समृद्धि आती है।

कौआ:

हिन्दू धर्म के अनुसार घर से बाहर जाते समय कौआ पानी पीता दिखाई देना भी शुभ संकेत माना जाता है | यह इस बात का संकेत है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं और वो आपके परिवार पर अपनी कृपा बरकरार रखेंगे। ऐसा कहा जाता है कि यदि शनिवार के दिन काला कौआ घर में दिखे तो आपकी सारी परेशानियां बहुत जल्द दूर हो सकती हैं और आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या भी दूर हो सकती है।

घोड़े की नाल:

शनिवार के दिन आप कहीं बाहर जा रहे हैं और आपको घोड़े की नाल दिखाई देती है तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर टांगना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। साथ ही जीवन में चली आ रही परेशानियां भी दूर होती हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
44 %
2.1kmh
20 %
Tue
28 °
Wed
34 °
Thu
33 °
Fri
29 °
Sat
30 °

Most Popular