24.8 C
New Delhi
Thursday, October 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh : भीषण सड़क हादसा, 2 दोस्तों सहित 5 की मौत, ट्रैफिक...

Chhattisgarh : भीषण सड़क हादसा, 2 दोस्तों सहित 5 की मौत, ट्रैफिक जवान की लू से मौत

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, प्रदेश में आज दो लोगों की मौत की खबरें सामने आई है।

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। बिलासपुर जिले में दो बाइकों की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, नारायणपुर में तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार से प्रदेश में एक ही दिन में दो हादसों में पांच लोग अपनी जान गंवा बैठे है। वहीं छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में आज दो लोगों की मौत की खबरें सामने आई है। मरने वालों में एक जवान ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात‌ था।

बाइक गड्ढे में गिरने से तीन की मौत

दूसरी ओर नारायणपुर के लंजोड़ा गांव निवासी विपेंद्र नेताम और माटवाड़ा गांव के रहने वाले रामलाल समेत एक अन्य युवक के साथ कहीं जा रहे थे। तभी नारायणपुर-कोंडागांव मुख्यमार्ग पर नैलवाड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। ट्रक को साइड देने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर में रफ्तार ने छीनी जिंदगी

बताया जा रहा है कि बिलासपुर में तेज रफ्तार के चलते दो युवकों की की मौत हो गई। दोनों मृतक युवक दोस्त थे। एक बाइक पर विकास और समीर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमानगोई स्थित खपरा खोल मेन रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड दिया दम

हादसे की सूचना मिलने पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते में ही विकास और समीर ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार आकाश को चोटें आई हैं।

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में आज गर्मी ने दो लोगों की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर में ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक जवान की लू लगने से मौत हो गई है। वहीं बिलासपुर में एक महिला गर्मी के वजह से चक्कर खाकर गिरी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसने दम तोड दिया। महिला की मौत की वजह भी गर्मी और लू लगना बताया‌ जा रहा है।

ट्रैफिक जवान की लू से मौत

बताया जा रहा है कि रायपुर के भनपुरी यातायात थाना में पदस्थ भागीरथी कंवर की गर्मी से मौत हो गई है। जवान ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात‌ था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत‌ घोषित कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को तापमान 41 से 50 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
45 %
1.6kmh
0 %
Wed
24 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular