32.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
HomeबिजनेसGold Silver Price : सोना और चांदी में भारी गिरावट, सिर्फ 4...

Gold Silver Price : सोना और चांदी में भारी गिरावट, सिर्फ 4 दिन में इतना सस्‍ता हो गया गोल्‍ड

Gold Silver Price: Huge fall in gold and silver, see latest price of your city here

Gold Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। चांदी रिकॉर्ड स्‍तर और सोना 75000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचने के बाद अब रोजाना नीचे आ रहा है।कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को भी सोने की कीमत में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। आज सोना 900 रुपए सस्ता हुआ है। 10 ग्राम सोेने की कीमत 72,650 रुपए है। पिछले चार दिनों से गोल्‍ड और सिल्‍वर के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है।

71,500 रुपए के करीब आया सोना

बीते चार दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। हर दिन इन धातुओं के भाव में कमी आ रही है। सोना 74,367 रुपए से गिरकर 71,500 रुपए के करीब आ गया है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 69,950 रुपए बिका।

4,222 रुपए सस्‍ती हुई चांदी

बता दें कि 20 मई, 2024 को चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई पहुंच गई थी। चांदी का भाव इस दिन 95,267 रुपए प्रति किलो पर था। इसके बाद से इसके भाव में हर दिन गिरावट हुई है। हालांकि आज इसके दाम में 600 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। एक किलो सोना एमसीएक्‍स पर 91045 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीते चार दिनों में चांदी 4,222 रुपए सस्‍ती हुई है।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 24 मई, 2024 को भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने 71 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 89 हजार रुपए प्रति किलो ज्‍यादा है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 71952 रुपए है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी 89,697 रुपए पर है।

ऐसे घटी सोना-चांदी की कीमतें

20 मई 2024 को सोना 74,342 रुपए, चांदी 95,384 रुपए
21 मई 2024 को सोना 73,960 रुपए, चांदी 94,560 रुपए
22 मई 2024 को सोना 73,019 रुपए, चांदी 92,924 रुपए
23 मई 2024 को सोना 71,800 रुपए, चांदी 90,324 रुपए
एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना, प्रति किलो वायदा चांदी की कीमत

सोना खरीदने से पहले जरूर देख ले हॉलमार्क

सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी जरूर देखना चाहिए। सोने के गहने खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर देखना चाहिए। सरकार हॉलमार्क सोने की गारंटी है। भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) का काम है हॉलमार्क निर्धारण करना। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है। कभी भी बिना हॉलमार्क वाले सोने के गहने नहीं खरीदना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
23 %
2.1kmh
8 %
Mon
44 °
Tue
43 °
Wed
40 °
Thu
41 °
Fri
34 °

Most Popular