26.4 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
HomeबिजनेसShare Market : निवेशक मालामाल! भारत की बाजार पूंजी 5 ट्रिलियन डॉलर...

Share Market : निवेशक मालामाल! भारत की बाजार पूंजी 5 ट्रिलियन डॉलर के पार

Share Market : निवेशकों की संपत्ति 6 माह में ही 100 लाख करोड़ बढ़ी। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की बाजार पूंजी 2024 में अब तक 53 लाख करोड़ रुपए बढ़ी।

Share Market : भारतीय अर्थव्यवस्था भले ही 3 साल बाद वर्ष 2027 में 5 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा छूने में कामयाब हो, पर भारतीय शेयर बाजार ने 21 मई को यह मुकाम हासिल कर लिया। मंगलवार को पहली बार बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की बाजार पूंजी 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 414.75 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई। 4 ट्रिलियन डॉलर से 5 ट्रिलियन डॉलर का सफर तय करने में भारतीय शेयर बाजार को केवल 6 महीने लगे। भारतीय शेयर बाजार में आई जबरदस्त तेजी से वर्ष 2024 में अब तक भारतीय कंपनियों की बाजार पूंजी 634 अरब डॉलर यानी करीब 53 लाख करोड़ रुपए बढ़ चुकी है। चुनाव परिणाम के बाद विशेषज्ञ बाजार में और तेजी की उम्मीद जता रहे हैं।

इसलिए बढ़ी बाजार पूंजी

2024 में भले ही सेंसेक्स-निफ्टी में केवल 3 फीसदी की तेजी आई है, पर बीएसई मिडकैप इंडेक्स इस साल 16.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 11.3 प्रतिशत चढ़ा है। माइक्रोकैप कंपनियों का इंडेक्स भी 2024 में करीब 14 प्रतिशत चढ़ा है, जिससे देश की बाजार पूंजी बढ़ी है। पिछले 6 माह में भारतीय शेयर बाजार में करीब 40 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए हैं, जिनके शेयर में जबरदस्त तेजी आई है। इस दौरान बीएसई आईपीओ इंडेक्स 20 फीसदी चढ़ा है।

ऐसे बढ़ी भारतीय कंपनियों की बाजार पूंजी

28 मई, 2007 1 टिलियन डॉलर
16 जुलाई, 2017 2 ट्रिलियम डॉलर
24 मई, 2021 3 ट्रिलियन डॉलर
29, नवंबर, 2023 4 ट्रिलियन डॉलर
21 मई, 2024 5 ट्रिलियन डॉलर

भारत 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार

देश मार्केट कैप 2024 में इजाफा
अमेरिका 55.6 10 प्रतिशत
चीन 9.40 -1.4 प्रतिशत
जापान 6.42 3.0 प्रतिशत
हांगकांग 5.47 16 प्रतिशत
भारत 5.0 12 प्रतिशत
(मार्केट कैप ट्रिलियन डॉलर में)

2027 में होगी 5 ट्रिलियन डॉलर

भारतीय अर्थव्यवस्था 2027 में 5 ट्रिलियन डॉलर की होगी, उस समय भारतीय कंपनियों की बाजार पूंजी 10 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने की उम्मीद। 89 भारतीय कंपनियों की बाजार पूंजी 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक, 2024 में 16 कंपनियां 1 ट्रिलियन मार्केट कैप वाली लिस्ट में शामिल हुई।

महंगा वैल्यूएशन

देश की टॉप 500 कंपनियों में से 104 कंपनियों का वैल्यूएशन यानी प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो (पीई) 50 के ऊपर पहुंच गया है। यानी इन 104 कंपनियों के शेयर अपनी कमाई के मुकाबले 50 गुना से भी अधिक वैल्यूएशन पर अभी ट्रेड कर रहे हैं। 9 कंपनियां तो 100 गुना पीई पर कारोबार कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
23 %
4.1kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
39 °

Most Popular