31.1 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeराजनीतिLoksabha election 2024: महाराजगंज की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने बताया...

Loksabha election 2024: महाराजगंज की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने बताया कौन होगा उनका वारिस

Loksabha election 2024: पीएम मोदी ने कहा कि वह दंड संहिता की जगह न्याय संहिता लेकर आए हैं। इससे अब उन लोगों का बचना मुश्किल हो जाएगा जो देश लूटने वाले लोग हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका मंच राजनीतिक नहीं बल्कि लाखों करोड़ों के घोटालेबाजों का सम्मेलन लगता है।

Loksabha election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मंगलवार को महाराजगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी अपनी कोई विरासत नहीं है। उनकी विरासत जनता है और जनता ही उनकी वारिस है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इसलिए उन्हें जनता का और उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि वह दंड संहिता की जगह न्याय संहिता लेकर आए हैं। इससे अब उन लोगों का बचना मुश्किल हो जाएगा जो देश लूटने वाले लोग हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका मंच राजनीतिक नहीं बल्कि लाखों करोड़ों के घोटालेबाजों का सम्मेलन लगता है।

20 लाख करोड़ रु के घोटालेबाज एकसाथ बैठते हैं:

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के मंच पर 20 लाख करोड़ रुपए के घोटालेबाज साथ में बैठते हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जब ये लोग एकसाथ इकट्ठे होते हैं तो इनकी तीन बुराईयां साफ नजर आती हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि इनकी ये तीन बुराइयां हैं घोर कम्युनल, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के लिए बिहारियों का मान सम्मान कोई मायने नहीं रखता।

बिहार को गाली देते हैं:

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के लिए बिहार की मान मर्यादा का कोई महत्व नहीं है। पीएम ने कहा कि शाही परिवार उस वक्त अपने होठों पर ताला लगाकर बैठ गया था जब डीएमके के लोगों ने बिहार को गाली दी और तेलंगाना के कांग्रेस नेता ने गालियां दी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी वालों ने बिहार की समृद्ध प्रतिभा वाली धरती की पहचान रंगदारी टैक्स के लिए बना दी थी। पीएम ने कहा कि यहां की भूमि में राष्ट्रभक्ति की गंगा अविरल बहती है। पीएम ने आगे कहा कि पहले तो इंडी गठबंधन वालों ने यहां से उद्योग—व्यापार का पलायन करवाया अब ये लोग बिहार के मेहनती साथियों का अपमान कर रहे हैं।

आपकी सेवा में डटा रहूंगा:

पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने यहां के नौजवानों का पलायन कराया, यहां जंगलराज दिया, गरीबी दी, बिहार के लोगों को मारा, माता बहनों का जीवन बर्बाद कर दिया। इन लोगों को कोर्ट ने दोषी भी साबित किया। अब भी ये लोग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। साथ ही पीएम ने कहा कि मोदी इन लोगों की आंखों में हर समय खटकता है लेकिन इन सबके बावजूद मैं लोगों की सेवा में हमेशा डटा रहूंगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे जैसे चुनाव के नतीजों की तारीख यानी 4 जून पास आ रही है, इंडी गठबंधन वालों की गालियां और बद्दुआएं मोदी के लिए बढ़ती जा रही हैं। पीएम ने कहा कि देश की जनता अगले पांच साल के लिए फिर से मोदी को चुनने जा रही है, इंडी गठबंधन वालों से यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

4 जून को होगा सबसे बड़ा प्रहार:

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि इंडी गठबंधन वालों के इरादों पर सबसे बड़ी चोट 4 जून को होगी। पीएम मोदी ने लोगों को गारंटी देते हुए कहा कि वह लोगों के भविष्य के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करेंगे और दिन रात लोगों के लिए काम करेंगे। पीएम ने आगे कहा कि विकसित बिहार बनाना है आपके बच्चों के लिए। दिन रात मेहनत करनी है, विकसित भारत बनाना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
33 %
2.5kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular