35.1 C
New Delhi
Sunday, May 10, 2026
HomeमौसमWeather Update : प्रचंड गर्मी से हाहाकार, दिल्ली में टूटा 14 साल...

Weather Update : प्रचंड गर्मी से हाहाकार, दिल्ली में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। आने वाले समय में लोगों को गर्मी खूब सताएगी। देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से देशभर में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। खासकर उत्तर भारत में लगातार गर्मी बढ़ रही है। आगामी दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 21 मई मंगलवार तक उत्तरी मैदानी इलाकों के लिए हीटवेव की नई चेतावनी जारी की। आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश और बिहार में आगामी चार दिनों में हीटवेव के हालात होने रहेंगे।

दिल्ली में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इन दिनों गर्मी का कहर जारी है। नजफगढ़ देश का सबसे गर्म एरिया रहा। यहां का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यही नहीं, 14 साल बाद दिल्ली में 17 मई यानी शुक्रवार को इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना है।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

आईएमडी का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी सताएगी। 21 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव और भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 17-21 मई के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। 17 से 21 मई के बीच गुजरात के अलग-अलग इलाकों में, 17-20 मई के बीच बिहार में, 19 से 20 मई के बीच झारखंड में, उत्तरी मध्य प्रदेश में 18-21 मई तक, पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में 18 से 20 मई के बीच और ओडिशा में 20 और 21 मई तक हिटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में रेड अलर्ट, इन राज्यों में येलो अलर्ट

पश्चिमी राजस्थान के लिए भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और ओडिशा के लिए भी हीटवेव जैसी स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।

जानवरों के लिए विशेष व्यवस्था

भीषण गर्मी के बीच जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रखे गए जानवरों को ठंडक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। नाहरगढ़ जैविक एवं प्राणी उद्यान के वरिष्ठ वन्यजीव पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि बढ़ते तापमान के साथ हमने नाहरगढ़ जैविक उद्यान में जानवरों के लिए कुछ विशेष व्यवस्थाएँ की हैं। शेर, तेंदुआ, बाघ और भालू को उनके बाड़ों में नियमित रूप से नहलाया जा रहा है।

भालू को आइसक्रीम, हिरण को तरबूज

चिकित्सकीय सलाह पर कुछ जानवरों के आहार में भी बदलाव किया गया है, जिसमें सुस्त भालू को जौ से बने पेय और फलों की आइसक्रीम भी दी जा रही है। हिरण जैसे शाकाहारी जानवरों को तरबूज और खीरे खिलाए जा रहे हैं। सभी जानवरों को उनके तरल पदार्थ के सेवन को बढ़ाने के लिए बारी-बारी से इलेक्ट्रो और ग्लूकोज दिया जा रहा है।

ठंडा रखने के लिए बाड़ों में पानी के छिड़काव

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर प्राणी उद्यान में भी भीषण गर्मी के बीच वन्यजीवों के लिए इसी तरह की शीतलन व्यवस्था की गई है। उधमपुर वन्यजीव विभाग के रेंज अधिकारी महेश अबरोल ने कहा कि हमारे मेहमान और आगंतुक मौजूदा गर्मी के प्रभाव को महसूस कर रहे हैं। हमारे पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा जानवरों की नियमित चिकित्सा जांच की जा रही है, साथ ही उन्हें गर्मी से बचने के लिए तरबूज भी खिलाए जा रहे हैं। उन्हें ठंडा रखने के लिए उनके बाड़ों में पानी के छिड़काव भी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
36 %
3.6kmh
20 %
Sun
37 °
Mon
42 °
Tue
45 °
Wed
46 °
Thu
46 °

Most Popular