36.1 C
New Delhi
Sunday, May 10, 2026
HomeटेकGoogle Wallet: भारत में आया Google Wallet लेकिन इन एंड्रॉयड फोन्स में...

Google Wallet: भारत में आया Google Wallet लेकिन इन एंड्रॉयड फोन्स में नहीं चलेगा, जानिए कैसे काम करेगा ये ऐप

Google Wallet: सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक फ्री ऐप है। आप इस बॉक्स में अपने लॉयल्टी कार्ड्स, टिकट्स और कुछ कारों की कार चाबी भी इसमें रख सकते हैं। भारत में लॉन्च किए गए ये Google Wallet ऐप अन्य देशों में उपलब्ध गूगल वॉलेट से कुछ अलग है।

Google Wallet: हाल ही में भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल ने अपना वॉलेट ऐप शुरू किया है। आप इसे एक डिजिटल बॉक्स की तरह इसे यूज़ कर सकते हैं| सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक फ्री ऐप है। आप इस बॉक्स में अपने लॉयल्टी कार्ड्स, टिकट्स और कुछ कारों की कार चाबी भी इसमें रख सकते हैं।

भारत में लॉन्च किए गए ये Google Wallet ऐप अन्य देशों में उपलब्ध गूगल वॉलेट से कुछ अलग है। भारत में आए इस Google Wallet की कुछ सीमाएं भी है, जैसे कि आप इससे सीधे डिजिटल पेमेंट नहीं कर सकते और न ही इसमें अपने बैंक कार्ड रख सकते हैं। आपको डिजिटल पेमेंट के लिए पहले की तरह ही Google Pay को उपयोग में लाना होगा।

प्ले स्टोर से डाउनलोड कैसे करें?

Google Play Store से आप इस ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। अगर Google Play Store पर आप इसे नहीं ढूंढ पा रहें हैं तो आप सीधे Google की वेबसाइट पर जाएं। आपको वहां से सीधे Play Store के डाउनलोड पेज पर भेज दिया जाएगा। डाउनलोड करने के बाद आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

आपको स्क्रीन पर सभी दिशा निर्देश मिलते रहेंगे। आप पेमेंट करने के लिए कार्ड यहीं ऐड कर सकते हैं। फिर ये ऐप गूगल पे के साथ कनेक्ट हो जायेगा उसके बाद आप आसानी से इसकी सहायता से पेमेंट कर सकते हैं। बता दें कि गूगल ने वेबसाइट पर जानकारी दी हैं कि शायद अभी सभी फीचर्स भारत में काम न करें, लेकिन आगे आने वाले महीनों में यह सभी फीचर्स उपयोग में लाए जा सकेंगे|

इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा ये ऐप:

Google ने कुछ पुराने स्मार्टफोन्स के अपडेट को रोक लगा दी है। अगर आपका फोन बहुत पुराना है तो आप Google Wallet का उपयोग नहीं कर सकते। कम्पनी ने अगस्त 2023 में Android 4.4 KitKat के लिए Play सेवा सपोर्ट बंद कर दिया था। ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में Android 9 या इससे नीचे के वर्जन का है तो 10 जून से आप गूगल वॉलेट ऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

दरअसल, कंपनी ने सुरक्षा अपडेट्स को देखते हुए ये निर्णय लिया है। क्योंकि नए सिक्योरिटी फीचर्स आते रहते हैं तब पुराने सिस्टम को सपोर्ट करना मुश्किल हो जाता है| Google Wallet से कॉन्टेक्टलेस पेमेंट करने वाले यूजर्स को ये अपडेट अधिक सुरक्षित बनाता है। यह यूजर्स की सुरक्षा के लिए किया गया है। Google Wallet, जो पहले Google Pay कहलाता था, Android 5.0 (Lollipop) तक सपोर्ट करता था।

Android Nougat (7.0, 7.1) और Oreo (8.0, 8.1) के उपयोगकर्ता इस अपडेट से प्रभावित होंगे। लेकिन अधिकांश यूजर्स को कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि 86% से अधिक Android डिवाइस पहले से ही Android 9 या उससे ऊपर चल रहे हैं।

क्या है Google Wallet:

गूगल वॉलेट, एक निजी डिजिटल वॉलेट है जो यूजर्स को टिकट, बोर्डिंग पास और रोजमर्रा की जरूरत के डॉक्यूमेंट्स तक आसानी से पहुंचने के लिए एक अलग, सुरक्षित स्थान प्रदान करता है। यह 2022 में पहली बार अमेरिका में शुरू हुआ था। पिछले हफ्ते, करीब दो साल के अंतराल के बाद, ऐप ने भारत में अपनी पहचान बनाई।

गूगल वॉलेट ऐप भारत में पेमेंट फीचर्स को सपोर्ट नहीं करता है। गूगल ने कहा कि भारतीय ग्राहकों की डिजिटल पेमेंट की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए गूगल वॉलेट भारत में गूगल पे के साथ मिल काम करेगा ।

गूगल ने 20 ब्रांड्स के साथ की साझेदारी:

भारत में गूगल वॉलेट अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गूगल ने 20 ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। इनमें पीवीआर, आईनॉक्स, एयर इंडिया, इंडिगो, फ्लिपकार्ट, पाइन लैब्स, कोच्चि मेट्रो, अभिबस और अन्य शामिल हैं। यूजर्स को भारत में गूगल वॉलेट ऐप से मूवी और इवेंट टिकट, बोर्डिंग पास सेव और एक्सेस करने, लॉयल्टी और गिफ्ट कार्ड रीडिम करने,

लगैज टैग और पार्किंग रसीदों को डिजिटाइज करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, आप कॉर्पोरेट बैज को भारत में गूगल वॉलेट यूजर ऐप में स्टोर और एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर के गूगल वॉलेट में ट्रेन और मूवी टिकट्स की सूची जीमेल ऐप में दिखाई देगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
32 %
3.6kmh
40 %
Sun
36 °
Mon
42 °
Tue
45 °
Wed
46 °
Thu
46 °

Most Popular