25.5 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
HomeराजनीतिLiquor scam case : अमित शाह का तंज, बोले- केजरीवाल को देख...

Liquor scam case : अमित शाह का तंज, बोले- केजरीवाल को देख लोगों को नजर आएगी बड़ी बोतल

Liquor scam case : अमित शाह ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं एक वोटर के तौर पर कह सकता हूं कि वे जहां-जहां जाएंगे, वहां लोगों को शराब घोटाला याद आएगा।

Liquor scam case : अंतरिम बेल पर तिहाड़ जेल से बाहर आकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों चुनाव प्रचार में लगे हुए हैै। गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संयोजन और दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर तंज कसा है। केजरीवाल के बाहर आने से इंडिया अलायंस को फायदा हुआ है? इस सवाल पर अमित शाह ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं एक वोटर के तौर पर कह सकता हूं कि वे जहां-जहां जाएंगे, वहां लोगों को शराब घोटाला याद आएगा। जब लोग केजरीवाल को देखेंगे, तो उनके सामने बड़ी-बड़ी बोतलें भी होंगी। अमित शाह ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर से केजरीवाल को मिली अंतरिम बेल पर बात की है।

कोर्ट के फैसले पर नहीं करना चाहते कोई टिप्पणी

अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। बीजेपी नेता कहा कि लेकिन उस फैसले को जिस तरह से आम आदमी पार्टी, कुछ मीडिया समूह और ज्यादातर पत्रकार को केजरीवाल की विजय मान रहे हैं। मैं ऐसा नहीं मानता। शाह ने पंजाब के अमृतसर में अपने रोड शो के दौरान केजरीवाल द्वारा यह कहे जाने पर भी पलटवार किया कि अगर आप मुझे वोट देंगे, तो आपको जेल नहीं जाना पड़ेगा। बीजेपी नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की इससे बड़ी कोई अवमानना ​​नहीं हो सकती।

कई बार खारिज के बाद शर्तों के साथ मिली अंतरिम बेल

शाह ने कहा कि इनकी अर्जी सुप्रीम कोर्ट में थी कि मेरी गिरफ्तारी है गैरकानूनी है, जिसे अदालत ने नहीं माना। इसके बाद इन्होंने फिर से बेल की अर्जी दाखिल की, उसे भी खारिज कर दिया गया। फिर इनकी ओर से अंतरिम बेल दायर की गई। इसके बाद कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ स्वीकार किया। अगर इन्हें अपने ऊपर इतना ही विश्वास है तो फिर सेशन कोर्ट में अर्जी डालें और मांग करें कि मेरे ऊपर लगे आरोप ही गलत हैं।

केजरीवाल ने की कोर्ट की अवमानना

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली सीएम केजरीवाल कह रहे हैं कि आप मुझे वोट दो, फिर मुझे कोई जेल नहीं भेजेगा। इस पर अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि केजरीवाल के इस बयान पर उन जज साहब को सोचना है, जिन्होंने बेल दिया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी अवमानना अदालत की नहीं हो सकती। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और आप को जनता ने नकार दिया है। चार तारीख को यह सभी को पता चला जाएगा।

भाजपा ने जारी की कांग्रेस और आप के खिलाफ आरोपों की चार्जशीट

दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोपों की एक चार्जशीट जारी की है। उसका नाम ‘कांग्रेस और आप लूट में भागीदार’ दिया गया है। चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष विधायक विजेन्द्र गुप्ता हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप ने जल माफिया पर नकेल कसने का वादा किया था। हालांकि, आप शासन में, जल माफिया अधिक शक्तिशाली हो गया। भाजपा के मुताबिक मोहल्ला क्लिनिक आप सरकार की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक साबित हुई है। नकली दवाएं वितरित की जा रही हैं।

केजरीवाल ने बंगले के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ किए खर्च

बीजेपी आरोपों में कहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल शराब घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। उनके डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एक साल से जेल में हैं। इसके अलावा सत्येन्द्र जैन भी बीते दो साल से गिरफ्तार हैं। जब दिल्ली ऑक्सीजन के लिए संघर्ष कर रही थी, तब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने बंगले के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
32 %
2.4kmh
0 %
Tue
24 °
Wed
30 °
Thu
29 °
Fri
27 °
Sat
30 °

Most Popular