36.6 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
HomeराजनीतिMani Shankar Aiyar: मणिशंकर अय्यर बोले-पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए, उसके पास...

Mani Shankar Aiyar: मणिशंकर अय्यर बोले-पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए, उसके पास परमाणु बम है

Mani Shankar Aiyar: सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स और रंगभेद बयान पर अभी तक विवाद थमा भी नहीं और इस बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दे दिया। इससे भारत की राजनीति गरमा गई है। मणिशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है इसलिए भारत को उसकी इज्जत करनी चाहिए।

Mani Shankar Aiyar: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बाद अब एक और वरिष्ठ नेता ने विवादित बयान दिया है। सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स और रंगभेद बयान पर अभी तक विवाद थमा भी नहीं था और इस बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दे दिया।

इससे भारत की राजनीति गरमा गई है। मणिशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है इसलिए भारत को उसकी इज्जत करनी चाहिए। यह बात मणिशंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कही। साथ ही मणिशंकर ने कहा कि अगर पाकिस्तान को सम्मान नहीं देंगे तो वह भारत पर परमाणु हमला कर सकता है।

परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है पाकिस्तान:

दरअसल, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत को यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं। मणिशंकर अय्यर का कहना है कि भारत की मौजूदा सरकार का कहना है कि वह पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे क्योंकि वहां आतंकवाद है।

आगे उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत करना और बहस करना जरूरी है नहीं तो पाकिस्तान को लगेगा कि दुनिया के सामने भारत उसे कमतर दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई मूर्ख इन परमाणु बमों का इस्तेमाल कर सकता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास परमाणु बम हैं और हमारे पास भी हैं लेकिन अगर पाकिस्तान में कोई मूर्ख परमाणु बम लाहौर मे डाल दे तो 8 सेकेंड से भी कम समय में उसका रेडिएशन अमृतसर पहुंच जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारत दुनिया के सामने उन्हें कमजोर दिखाता रहेगा तो वह शांत नहीं रहेंगे।

पाकिस्तान भी एक संप्रभु देश है:

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि कैसे हम अपनी समस्याओं का समाधान करेंगे क्योंकि यह काम एक्सपर्ट्स का है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि परिस्थितयों में सुधार घृणा या बंदूक दिखाकर नहीं कर सकते।

आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी एक संप्रभु देश है और हमें इस बात को समझना चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए क्योंकि बातचीत नहीं होने से तनाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में सुधार के लिए बहुत कुछ किया गया लेकिन पिछले एक दशक से बातचीत पूरी तरह से बंद है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें ताकत तब दिखानी चाहिए जब सामने वाले के पास ताकत ना हो। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मसल्स (ताकत) रावलपिंडी के कहुटा में पड़े हैं। गलतफहमी की वजह से बहुत दिक्कत हो सकती है।

मोदी जंग का रास्ता खोज रहे:

इसके साथ ही कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध की आशंका के बीच भी राजीव गांधी ने अमन और शांति का रास्ता निकाला था लेकिन मोदी जंग का रास्ता खोज रहे हैं जबकि अभी भी पाकिस्तान के साथ अमन की संभावनाएं हैं।

बता दें कि मणिशंकर अय्यर से पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के दो विवादित बयानों को लेकर बीजेपी काफी हमलावर हो गई थी। सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स पर बयान दिया था। इसके बाद उन्होंने रंगभेद को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की विवादित तुलना की थी।

क्या कहा था सैम पित्रोदा ने:

इससे पहले सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत एक बहुत विविधतापूर्ण देश है, जहां पूर्वी भाग में रहने वाले लोग चीनियों की तरह दिखते हैं, पश्चिमी भाग में रहने वाले अरबों की तरह, उत्तरी भाग में रहने वाले श्वेत लोगों की तरह और दक्षिणी भाग में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं।

इसके बावजूद, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस विवादित बयान के बाद जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं इससे पहले उन्होंने विरासत टैक्स को लेकर भी बयान दिया था। उस बयान पर कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड लिया था। कांग्रेस ने कहा था कि यह सैम पित्रोदा के निजी विचार हैं ना कि कांग्रेस पार्टी के।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
10 %
6.2kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
39 °

Most Popular