25.6 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: नवनीत राणा के बयान पर भड़की AIMIM, चुनाव आयोग...

LokSabha Election 2024: नवनीत राणा के बयान पर भड़की AIMIM, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग, ओवैसी ने भी दी चुनौती

LokSabha Election 2024: अब इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान भी सामने आया है। ओवैसी ने नवनीत राणा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भी आपके हैं और आरएसएस भी आपके साथ हैं तो देख लेंगे कि क्या कर लेंगे 15 सेकेंड में।

LokSabha Election 2024: हैदराबाद की राजनीति महाराष्ट्र के अमरावती से बीजेपी सांसद नवनीत राणा के दिए गए बयान से गरमा गई है। नवनीत राणा के बयान के बाद चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग करते हुए AIMIM ने सीधे बीजेपी पर हमला बोला है। दरअसल, नवनीत राणा का ओवैसी भाइयों पर दिए गए बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसे बयान दो समुदायों में द्वेष पैदा कर सकते हैं। बुधवार को बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के समर्थन में अमरावती से सांसद नवनीत राणा हैदराबाद में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। हैदराबाद में चुनावी सभा में बोलते हुए नवनीत राणा ने कहा कि 15 सेकेंड के लिए पुलिस को हटा लो, ओवैसी भाइयों को पता नहीं चलेगा कि वे कहां से आए और किधर चले गए।

वीडियो किया था पोस्ट:

राणा ने अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को अपनी टिप्पणी के साथ पोस्ट किया है। इसमें असदुद्दीन औवेसी और अकबरुद्दीन ओवैसी को भी टैग किया गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | असल में असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ओवैसी ने कुछ साल पहले एक बयान में कहा था कि अगर पुलिस 15 मिनट के लिए हट गई तो वो सबको बता दें की वो क्या-क्या कर सकते हैं।

नवनीत राणा ने अकबरुद्दीन ओवैसी के 15 मिनट के बयान पर 15 सेकेंड का बयान दिया है और कहा है कि आपको तो 15 मिनट लगेंगे परन्तु जिस दिन हम मंच पर पहुंचे हमे तो मात्र 15 सेकंड ही लगेंगे। 15 सेकेंड पुलिस को हटाया तो छोटे-बड़े को पता नहीं लगेगा कि कहां से आए और कहां गए|

चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग:

AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने भी नवनीत राणा के इस बयान पर पलटवार किया है। AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने नवनीत राणा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के कानूनों का उल्लंघन करते हुए बीजेपी नेता चुनाव के दौरान ऐसे बयान दे रहे हैं| उन्होंने कहा कि नवनीत राणा का इस तरह का बयान दो समुदायों में संघर्ष पैदा कर सकता है इसलिए चुनाव आयोग को उनपर कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि उनके 15 मिनिट वाले बयान के बाद उन्होंने खुद को सरेंडर कर दिया था और 40 से 42 दिन जेल में रहे। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया परन्तु अपने एक बयान से बरी होने के लिए उन्हे दस साल तक कोर्ट में लड़ाई लड़नी पड़ी। वारिस पठान ने कहा कि अगर नवनीत राणा की जगह वे ऐसा भाषण देते तो उन्हें आज जेल में डाल दिया जाता |

ओवैसी ने किया पलटवार:

अब इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान भी सामने आया है। ओवैसी ने नवनीत राणा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भी आपके हैं और आरएसएस भी आपके साथ हैं तो देख लेंगे कि क्या कर लेंगे 15 सेकेंड में।

ओवैसी ने अपने बयान में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहना चाहते हैं कि नवनीत राणा को 15 सेकेंड क्या एक घंटा दीजिए, देखते हैं क्या करेंगे। ओवैसी ने कहा कि हम डरते नहीं हैं और तैयार भी हैं आप वैसा ही करेंगे जैसा मुख्तार अंसारी के साथ किया। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री, आरएसस सब आपके हैं तो रोक कौन रहा है। हमें तो इतना बत दीजिए कि आना कहा हैं, जहां कहेंगे वहीं आ जाएंगे।

ओवैसी ने 2013 में दिया था बयान:

बता दें कि वर्ष 2013 में अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बयान में कहा था कि पुलिसव को अगर 15 मिनट के लिए हटा लिया जाए तो हम मुसलमान बता देंगे कि किसमें हिम्मत है। वहीं हाल ही में जब नवनीत राणा हैदराबाद में बीजेपी प्रत्याशी

माधवी लता के समर्थन में प्रचार करने पहुंची थीं तो उन्होंने कहा था कि छोटा बोलता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो तो बताएंगे कि क्या कर सकते हैं। नवनीत राणा ने आगे कहा कि उनको 15 मिनट लगेंगे लेकिन हमें तो सिर्फ 15 सेकेंड ही लगेंगे। अगर सिर्फ 15 सेकेंड के लिए पुलिस को हटाया तो पता नहीं लगेगा कि छोटे और बड़े कहां गए और कहां आए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
46 %
0.3kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °

Most Popular