29.7 C
New Delhi
Saturday, August 1, 2026
Homeराजस्थानRBSE 10th 12th result 2024 : इंतजार खत्म! राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का...

RBSE 10th 12th result 2024 : इंतजार खत्म! राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

RBSE 10th 12th result 2024 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बोर्ड 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं जल्द जारी करने जा रहा है।

RBSE 10th 12th result 2024 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जैसे जैस रिजल्ट की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे छात्रों की धड़कने तेज हो रही है। बोर्ड 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करवाने के बाद अब नतीजों को जारी करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। राजस्थान बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। इसके बाद अब टॉपर्स की वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। बोर्ड की तरफ से इन परिक्षाओं के नतीजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे। बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अलग-अलग जारी करेगा।। 12वीं के परिणाम स्ट्रीमवाइज जारी किया जाएगा।

इसी महीने आ सकता है परिणाम

संभावना जताई जा रही है इन सभी स्टूडेंट्स का परिणाम बोर्ड अगले हफ्ते जारी कर सकता है। हालांकि, राजस्थान बोर्ड ने इसको लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। 10वीं और 12वीं के छात्रों के परिणाम का ऐलान rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट्स पर किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी।

ऐसे चेक करें 10वीं और 12वीं का परिणाम

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “10वीं या 12वीं आरबीएसई परिणाम 2024” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आरबीएसई परिणाम आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा।
  • इसके बाद अपने परिणाम को डाउनलोड कर ले और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

जानिए कब हुई थीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल, 2024 तक किया गया। वहीं 10 की परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक हुआ था। आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। वहीं 12वीं में करीब 9 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।

कॉपियों का की चेकिंग का काम पूरा

बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा कर लिया है। बोर्ड अब कभी भी 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। पिछली बार आरबीएसई ने 12वीं कक्षा का परिणाम 25 मई, 2023 को जारी किया था।

पिछल साल इतना रहा था परिणाम

आपको बता दें कि बीते वर्ष राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.49 फीसदी रहा। इसमें 89.78 प्रत‍िशत छात्र पास हुए थे और छात्राए 91.31 प्रतिशत उर्तीण हुई थी। वहीं, कक्षा 12वीं की कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 96.60 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम में 95.65 प्रतिशत विद्यार्थी उर्तीण हुए थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
70 %
5kmh
89 %
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
31 °
Wed
33 °

Most Popular