22.6 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
HomeराजनीतिArvinder Singh Lovely: लोकसभा चुनाव के बीच 'टूट' रही कांग्रेस, अरविंदर सिंह...

Arvinder Singh Lovely: लोकसभा चुनाव के बीच ‘टूट’ रही कांग्रेस, अरविंदर सिंह लवली भाजपा में हुए शामिल

Arvinder Singh Lovely : दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Arvinder Singh Lovely : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटका लगा रहा है। देश की सबसे पुरानी पार्टी झटके से उबर ही नहीं पाती और उसको नया झटका लग जाता है। इन चुनाव के दौरान कई बड़े दिग्गज नेता कांग्रेस का हाथ छोड़कर भगवा का थामन थाम रहे है। हाल ही में कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नेता अरविंदर सिंह लवली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल होकर लवली ​ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी देशभर में गरीब से लेकर किसानों तक सभी के लिए बेहतरीन काम कर रही है।

लवली के साथ पांच कांग्रेस नेता भी हुए बीजेपी में शामिल

लवली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राज कुमार चौहान समेत कुछ अन्य कांग्रेस नेता भी पार्टी में शामिल हुए। लवली के साथ ही कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, अमित मलिक, नसीब सिंह और नीरज बसोया ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

लवली ने इसलिए दिया था इस्तीफा

अरविंदर सिंह लवली ने आप से गठबंधन को वजह बताते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बावजूद सबसे पुरानी पार्टी ने उनके साथ गठबंधन किया। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे गए अपने इस्तीफे में लिखा था कि वह खुद को अपाहिज महसूस कर रहे थे, ऐसे में कांग्रेस में नहीं रह सकते।

देश में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की बनेगी सरकार

भगवा का दामन थामने के बाद लवली ने कहा कि हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली के लोगों के लिए लड़ने का मौका दिया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली में भी बीजेपी का झंडा लहराएगा।

हरदीप सिंह ने किया लवली सिंह का स्वागत

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आपकी सेवाओं का उपयोग किया जाएगा और बहुत प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी को आपके जैसे लोगों की जरूरत है। आप हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं और मैं आपका स्वागत करना चाहता हूं और आपको बधाई देना चाहता हूं।

बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में गए थे

आपको बता दें कि लवली को पिछले साल अनिल चौधरी की जगह कांग्रेस की दिल्ली इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन कांग्रेस में लौट आए। लेकिन अब फिर से बीजेपी में लौट आए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
71 %
6kmh
88 %
Sat
22 °
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular