21.9 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-खुद...

LokSabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-खुद शहंशाह और मेरे भाई को कहते हैं शहजादा

LokSabha Election 2024: गुजरात के बनासकांठा में प्रियंका गांधी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने उनके भाई राहुल गांधी को शहजादे कहने पर पीएम मोदी को घेरा।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के तहत प्रियंका गांधी आज गुजरात पहुंची। गुजरात के बनासकांठा में प्रियंका गांधी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने उनके भाई राहुल गांधी को शहजादे कहने पर पीएम मोदी को घेरा।

प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं और खुद शहंशाह हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके भाई राहुल गांधी 4000 किमी पैदल चलकर देश के लोगों से मिले और उनकी समस्याएं जानी। वहीं निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को शहंशाह कहा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी खुद महलों में रहते हैं, वह महिलाओं और किसानों की मजूबरी को कैसे समझेंगे।

सिर्फ बड़े-बड़े लोगों से मिलते हैं पीएम मोदी:

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को कोई कुछ नहीं कहता। उनके आस-पास मौजूद लोग उनसे डरते हैं। अगर कोई पीएम मोदी के खिलाफ आवाज उठाता है, उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। प्रियंका ने कहा कि गुजरात के लोगों ने पीएम मोदी को सम्मान दिया, सत्ता दी और स्वाभिमान दिया। लेकिन पीएम मोदी सिर्फ बड़े-बड़े लोगों से ही मिलते हैं, उनके साथ ही दिखते हैं।

प्रियंका ने आगे कहा कि कभी किसी किसान से पीएम मोदी को मिलते देखा है क्या। आगे प्रियंका ने कहा कि काले कानूनों कि खिलाफ किसान आंदोलन करते हैं। सैंकड़ों किसान शहीद होते हैं लेकिन पीएम मोदी उन किसानों से मिलने तक नहीं जाते। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा जैसे ही चुनाव आते हैं तो कानून बदल दिए जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वोट नहीं मिलेंगे।

महलों में रहते हैं पीएम मोदी:

प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी महलों में रहते हैं, शहंशाह हैं। उनको टीवी पर देखा है, एकदम साफ सुथरा कुर्ता जिस पर एक भी दाग नहीं होता। उनका एक बाल भी इधर से उधर नहीं होता तो वो कैसे आप लोगों की मजबूरी समझ पाएंगे। प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर भी पीएम मोदी को घेरा।

उन्होंने कहा कि लोग किस दलदल में फंसे हुए हैं, वो कैसे जान सकते हैं। हर तरफ महंगाई है, मिट्टी का तेल और सब्जियां कितनी महंगी हैं। पेट्रोल—डीजल के क्या दाम हो रहे हैं। किसान भाई किस तरह से गुजारा कर रहे हैं।

हर सामान महंगा हो चुका है:

प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के समय में हर सामान महंगा हो चुका है। खेती के सभी सामानों पर जीएसटी लगा हुआ है। जब कोई त्योहार आता है और बहनें बाजार सामान खरीदने जाती हैं तो उन्हें पता चलता है।

बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदने होते हैं, नई ड्रेस लेनी होती है और बच्चों की फीस भरनी होती है तो बहनें ही जानती हैं कि क्या हालत होती है। अगर कोई घर में बीमार पड़ जाता है तो इलाज कराने में कितने पैसे खर्च होते हैं ये मोदी जी कैसे जान सकते हैं।

बीजेपी जीती तो संविधान बदल दिया जाएगा:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बीजेपी नेताओं ने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव जीती तो संविधान बदल दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि संविधान आप लोगों को अधिकार देता है और यह समझना भी जरूरी है कि यह कैसे आपको प्रभावित कर सकता है।

संविधान आपको सबसे बड़ा अधिकार वोट डालने का देता है। नागरिकों को संविधान वोट डालने के साथ सवाल करने का भी अधिकार देता है। यह अधिकार मजदूर से लेकर मंत्री सभी को है। ऐसे में जब बीजेपी के लोग यह कहते हैं कि वे संविधान बदल देंगे, इसका मतलब है कि वे आप लोगों के अधिकार छीनना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
90 %
5.1kmh
99 %
Sat
22 °
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular