18.2 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
HomeखेलIPL 2024 : वेंकटेश अय्यर के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल, वानखेड़े...

IPL 2024 : वेंकटेश अय्यर के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल, वानखेड़े में कोलकाता को 12 साल बाद जीत मिली

IPL 2024 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया। 2012 के बाद वानखेड़े में केकेआर की यह पहली जीत है।

IPL 2024 : आईपीएल 2024 का 51वां मैच शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर की टीम सीजन की 7वीं सफलता हासिल करने में सफल रही। केकेआर द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की पूरी टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर ढेर हो गई। इस तरह इस मैच में केकेआर की टीम 24 रनों से शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही।

केकेआर ने 10 विकेट खोकर बनाए 169 रन

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाने में सफल रही। वेंकटेश अय्यर नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए 134.62 के स्ट्राइक रेट से 70 रनों की सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मनीष पांडे ने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम के तीसरे सबसे बड़े स्कोरर अंगकृष रघुवंशी रहे। रघुवंश ने 6 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा केकेआर के अन्य बल्लेबाज आज सिंगल डिजिट में आउट हुए।

मुंबई की ओर से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे

केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3.5 ओवर फेंके और सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट लिए। बुमराह के अलावा नुवान तुषारा ने भी 3 विकेट लिए, लेकिन वह काफी महंगे रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 42 रन खर्च किए। उनके अलावा कप्तान पंड्या ने 2 और चावला ने 1 विकेट लिया।

हार के साथ ही प्‍लेऑफ की उम्मीद भी धुल गई

आईपीएल 2024 में शुरुआत से ही मुंबई की बहुत बुरी ​स्थिति है। शुक्रवार रात मिली सीजन की 8वीं हार के साथ मुंबई इंडियंस की प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीद लगभग धुल गई है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा और नुवान तुषारा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.2 ° C
18.2 °
18.2 °
28 %
2.1kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
29 °

Most Popular