33 C
New Delhi
Sunday, August 16, 2026
HomeमौसमWeather Update : दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में बदलेगा मौसम, पड़ेंगी राहत...

Weather Update : दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में बदलेगा मौसम, पड़ेंगी राहत की फुहारें, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather Update : भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने खुशखबर सुनाई है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी सहित कई राज्यों में बादल छाने और हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया है।

Weather Update : देशभर में बीते दो दिन से भीषण गर्मी के तेवर थोड़े ढिले पड़े है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाने से और हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। आलम ये है कि बीते दो दिनों में एसी और कूलर चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सुबह और शाम मौसम काफी सुहावना हो जाता है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। मानसून के सक्रिय होने के बाद देश के कई हिस्सों में हल्की होने की संभावना है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल बादल छाए हुए है। इससे तेज धूप से राहत मिली है। दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर तेज धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हो सकती है। दो दिन से सुहाने मौसम के बाद अब आज थोड़ी गर्मी तेज हुई है। 8 मई तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार है। वहीं, न्यूनतम 22 डिग्री रहेंगे। इस दौरान हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। फिलहाल लू की संभावना नहीं है।

पंजाब-हरियाणा में बदलेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा में भी फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। आज धूप खिली है लेकिन कई जगह हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाने से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में मौसम सुहावना रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को राज्य में तेज हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। धूल भरी आंधी भी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में तापमान में कुछ जगहों पर बढ़ोत्तरी हो सकती है।

राजस्थान में मौसम हुआ सुहाना

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज बादल छाने से गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर के चलते राजस्थान के पश्चिमी उत्तरी भाग के कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से कुछ जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मई के पहले सप्ताह में 4 मई को पिश्चमी विक्षोभ का असर रहेगा। शेखावटी सहित यूपी के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। 10 मई के बाद धूप और ज्यादा तीखी हो जाएगी।

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में भी लगातार मौसम बदल रहा है। हिमाचल में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने 4 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में अब भी फरवरी जैसा मौसम है यानी ठंड महसूस की जा रही है। तापमान की बात कर करे तो पूरे प्रदेश में न्यूनतम पारा 20 डिग्री है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में कल भारी बारिश होने से मौसम कूल कूल हो गया है। आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
66 %
4.6kmh
80 %
Sun
36 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
31 °
Thu
37 °

Most Popular