29.5 C
New Delhi
Friday, August 7, 2026
HomeखेलIPL 2024 : भुवनेश्वर कुमार का शानदार प्रदर्शन, हैदराबाद की राजस्थान पर...

IPL 2024 : भुवनेश्वर कुमार का शानदार प्रदर्शन, हैदराबाद की राजस्थान पर 1 रन से रोमांचक जीत

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 50वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 1 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही।

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 50वां मैच गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 1 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। लक्ष्य का बचाव करते हुए हैदराबाद के लिए आखिरी ओवर अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने फेंका। ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए 2 रन और टाई के लिए 1 रन चाहिए था। लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने विपक्षी टीम के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके ठीक बाद फैंस समेत पूरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम जीत के जश्न में डूब गई।

यशस्वी जयसवाल और रियान पराग की कोशिशें गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जयसवाल और रियान पराग ने अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए यशस्वी ने 40 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 167.50 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। जयसवाल के अलावा रियान पराग ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 157.14 के स्ट्राइक रेट से 77 रनों का योगदान दिया। इस बीच उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के निकले।

आखिरी गेंद पर आउट हुए रोवमैन पॉवेल

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रोवमैन पॉवेल ने महज 15 गेंदों में 27 रनों की तेज पारी खेली। आखिरी गेंद पर वह तब आउट हुए जब 2 रन चाहिए थे। जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 202 रनों का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाए। हालांकि, हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले 6 ओवर में उनका स्कोर 2 विकेट पर सिर्फ 37 रन था। इसके बाद नितीश रेड्डी और ट्रैविस हेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। ट्रेविस हेड 44 गेंदों में 58 रन बनाकर लौटे। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। नितीश रेड्डी ने 42 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 8 छक्के जड़े। हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए।

नीतीश रेड्डी का तूफानी अर्धशतक

नितीश रेड्डी ने 42 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से 3 चौके और 8 छक्के निकले। हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए।

आवेश खान राजस्थान के शीर्ष गेंदबाज बने

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर फेंके और 39 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट लिए। उनके शिकार ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा बने। खान के अलावा अनमोलप्रीत सिंह को संदीप शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जॉनसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
75 %
3.1kmh
99 %
Fri
31 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
29 °

Most Popular