33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
HomeऑटोMahindra: Mahindra ने 9 वैरिएंट में लॉन्च की XUV 3XO, जानिए सभी...

Mahindra: Mahindra ने 9 वैरिएंट में लॉन्च की XUV 3XO, जानिए सभी वैरिएंट्स की कीमत और फीचर्स

Mahindra: कंपनी ने अपनी इस नई एसयूवी को पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प में 9 वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। बात करें Mahindra XUV 3XO की कीमत की तो इसके बेस मॉडल को 7.49 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। वहीं इस एसयूवी के टॉप मॉडल की कीमत 15.49 लाख रुपए तक जाती है।

Mahindra: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV 3XO को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस नई एसयूवी को पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प में 9 वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। जहां Mahindra XUV 3XO के बेस मॉडल को 7.49 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

वहीं इस एसयूवी के टॉप मॉडल की कीमत 15.49 लाख रुपए तक जाती है। महिन्द्रा ने अपनी XUV 3XO के MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L कुल 9 वैरिएंट पेश किए हैं। Mahindra XUV 3XO में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है।

वहीं डीजल वैरिएंट में 1.5 लीटर डीजल इंजन लगाया गया है। महिन्द्रा की यह नई एसयूवी मात्र 4.5 सेकंड में ही 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। जानते हैं इसके सभी फीचर्स के बारे में।

माइलेज:

कंपनी के अनुसार Mahindra XUV 3XO एसयूवी का माइलेज इसके पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट में एक लीटर पेट्रोल में 18.89 किमी है। वहीं इसका ऑटोमेटिक वैरिएंट 17.96 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है।

बात करें इसके डीजल वैरिएंट की तो डीजल वैरिएंट्स में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसको 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इस एसयूवी का डीजल मैनुअल वेरिएंट एक लीटर डीजल में 20.6 किमी की माइलेज देता है। वहीं डीजल का ऑटोमेटिक वेरिएंट 21.2 किमी/लीटर तक का माइलेज देगा।

Mahindra XUV 3XO MX1 बेस वेरिएंट के फीचर्स:

Mahindra XUV 3XO MX1 इसका बेस वैरिएंट है जिसकी शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपए रखी गई है। बेस वैरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने हाइलोजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प के साथ LED डे-टाइम रनिंग लैंप भी दिया है।

इसके अलावा इस एसयूवी में विंग मिरर पर एलईडी इंडिकेटर और टेल लैंप भी एलईडी में दिया गया है। इसके अलाव बेस मॉडल में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 इंच के स्टील व्हील, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल विंग मिरर, रियर एसी वेंट जैसे फीचस भी दिए गए हैं।

Mahindra XUV 3XO MX2:

इस एसयूवी के दूसरे वैरिएंट XUV 3XO MX2 को 9.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस वैरिएंट में ग्राहकों को 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra XUV 3XO MX2 Pro:

महिन्द्रा के XUV 3XO MX2 वैरिएंट को 8.99 लाख रुपये से 10.49 लाख तक की कीमत में पेश किया गया है। इसके फीचर्स में इसमें सिंगल पैन सनरूफ के साथ व्हील कवर्स भी मिलेंगे। इसके बाकी फीचर्स MX2 वैरिएंट जैसे ही हैं।

Mahindra XUV 3XO MX3:

महिन्द्रा के इस वैरिएंट में भी फीचर्स MX2 जैसे ही दिए गए हैं। इस वैरिएंट की कीमत 9.49 लाख रुपए से 11.99 लाख रुपये तक रखी गई है। इस वैरिएंट में यूजर्स को सिंगल-पैन सनरूफ के अलावा 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, वायर्ड एप्पल कारप्ले,क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra XUV 3XO AX5 और AX5 L:

इस वैरिएंट की कीमत 10.69 लाख रुपए से 12.89 लाख रुपये तक है। इसके फीचर्स XUV 3XO MX3 जैसे हैं। वहीं इसके दूसरे वैरिएंट XUV 3XO AX5 L में ग्राहकों को 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6 स्पीकर बिल्ट-इन एलेक्सा, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, स्टार्ट/स्टॉप बटन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल विंग मिरर, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, ऑटो हेडलैम्प जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra XUV 3XO AX7 और 3XO AX7 L:

महिन्द्रा के 3XO AX7 और 3XO AX7L वैरिएंट की कीमत 12.49 लाख से 14.49 लाख रुपये तक है। वहीं फीचर्स की बात करें तो 3XO AX7 में 2 ADAS ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक कूल्ड ग्लॉव बॉक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

वहीं 3XO AX7L में भी ऐसे ही फीचर्स हैं। इसके अलावा अगर आप सिंगल-पैन सनरूफ का लुत्फ लेना चाहते हैं, तो MX3 वेरिएंट 9.49 लाख रुपये से 11.99 लाख रुपये के बीच है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
16 %
3.1kmh
100 %
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular