38.8 C
New Delhi
Saturday, July 18, 2026
Homeहेल्थPear Benefits: वजन कम करने से लेकर पाचन क्रिया सुधारने तक नाशपाती...

Pear Benefits: वजन कम करने से लेकर पाचन क्रिया सुधारने तक नाशपाती खाने से होते हैं सेहत को कई लाभ

Pear Benefits: इस फल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। नाशपाती विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह कई तरह बीमारियों से भी बचाता है।

Pear Benefits: गर्मियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस समय कई तरह की बीमारियां और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्मियों में लू से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ खास फलों को शामिल करना चाहिए।

नाशपाती भी इनमें से एक है। इस फल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। नाशपाती विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह कई तरह बीमारियों से भी बचाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में मैगनीज, कॉपर, फोलेट, पोटैशियम और विटामिन-सी होते हैं। आइए जानते हैं नाशपती खाने के क्या लाभ होते हैं?

सूजन कम करता है:

अक्सर किसी पुरानी चोट या किसी अन्य कारणों से शरीर में सूजन आ जाती है| सूजन शरीर के किसी भी भाग पर असर डाल सकती है। नाशपाती में शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करने वाले फ्लेवोनोइड्स की काफी मात्रा होती है| साथ ही इसमें विटामिन-सी और विटामिन-के भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं| इसलिए शरीर को सूजन से छुटकारा पाने के लिए आप नाशपाती को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

पाचन प्रक्रिया को सुधारें:

नाशपाती में फाइबर अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में मल त्याग के लिए एक आवश्यक तत्व होता है| फाइबर अधिक होने से मल त्याग करने में आसानी होती है| इसके अलावा इसमें रेचन नामक गुण भी मौजूद होते हैं, जो की कब्ज की समस्या को दूर करता है।

नाशपाती में मौजूद घुलनशील फाइबर भी आंत की सेहत को बेहतर बनाता है। ये कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द और जलन आदि से छुटकारा दिलाने के साथ -साथ आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है| नाशपाती को भोजन में शामिल करने से पाचन समस्याओं को कम किया जा सकता है।

वजन कम करने में मददगार:

नाशपाती खाने से मोटापे से परेशान लोगों को वजन घटाने में काफी मदद मिलती है| नाशपाती में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको लम्बे समय तक पेट भरा हुआ लगता है| इसमें कैलोरी भी कम मात्रा में होती है| एक अध्ययन के अनुसार, नाशपाती को तीन महीने तक दिन में तीन बार लगातार खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

खून बढ़ाने में मददगार:

नाशपाती में शरीर में खून की कमी को पूरा करने करने के लिए विटामिन, फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए एनीमिया से पीड़ित लोगों को नियमित रूप से नाशपाती खानी चाहिए।

हड्डियां मजबूत करें:

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए इसमें कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई है |

शुगर लेवल को करती है कंट्रोल:

इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर आदि सभी आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर आदि सभी तत्व उचित मात्रा में पाएं जाते हैं। ऐसे में इसका नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है।

दिल की सेहत के लिए लाभकारी:

नाशपाती में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोसायनिडिन की उच्च मात्रा होती है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। नाशपाती खाने से दिल की बीमारी और दिल का दौरा होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।।

यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए इसके फल के छिलके में क्वेरसेटिन बहुत अधिक पाया जाता है।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
38.8 ° C
38.8 °
38.8 °
28 %
2kmh
100 %
Fri
38 °
Sat
42 °
Sun
41 °
Mon
37 °
Tue
29 °

Most Popular