19.2 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
HomeखेलIndia T20 World Cup Squad : टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम...

India T20 World Cup Squad : टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत-सैमसन को मिला मौका, इनका कटा पत्ता, यहां देखें पूरी लिस्ट

India T20 World Cup Squad : बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे।

India T20 World Cup Squad : भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई द्वारा को घोषित भारत की 15 सदस्यीय टी20 विश्व कप 2024 टीम में विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह कुछ नाम शामिल है। चयन पैनल ने चार रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना है जिसमें शुबमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, अवेश खान शामिल हैं।

1 जून से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की चयन बैठक मंगलवार को खत्म हो गई है। 1 जून से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम के चयन पर निर्णय लेने के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह और अजीत अगरकर के नेतृत्व वाले चयन पैनल के बीच अहमदाबाद में बैठक हुई।

रोहित शर्मा को बनाया कप्तान

रोहित शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी। हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है। रोहित के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में रखा है। बोर्ड ने शिवम दुबे पर भी भरोसा जताया है।

16 महीने बाद पंत की वापसी

विकेटकीपर ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी हुई है। बता दें कि पंत का दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट हुआ था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच दिसंबर 2022 में खेला था। उन्होंने आईपीएल से प्रतिसपर्धी क्रिकेट में कमबैक किया। वह शानदार लय में हैं।

विराट कोहली पर सस्पेंस खत्म

विराट कोहली के चयन पर सस्पेंस भी खत्म हो गया है। आईपीएल 2024 के दौरान विराट कोहली की कम स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना हो रही थी। लेकिन चयनकर्ताओं ने कोहली को टीम में बरकरार रखा है। जैसी कि उम्मीद थी, भारतीय टीम का शीर्ष क्रम रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के इर्द-गिर्द घूमेगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ट्रैविलिंग रिजर्व

रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
58 %
2.7kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular