18.2 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
HomeखेलIPL 2024 : चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रन से हराया, गेंदबाजों...

IPL 2024 : चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रन से हराया, गेंदबाजों ने दिखाया दम, प्लेऑफ के करीब पहुंची सीएसके

IPL 2024 : आईपीएल 2023 का 46वां मैच रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सीएसके की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन की 5वीं सफलता हासिल करने में कामयाबी हासिल की।

IPL 2024 : आईपीएल 2023 का 46वां मैच रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सीएसके की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन की 5वीं सफलता हासिल करने में कामयाबी हासिल की। वहीं, SRH टीम को टूर्नामेंट की चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

हैदराबाद के सभी बल्लेबाज करते दिखे संघर्ष

सीएसके द्वारा दिए गए 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के सभी बल्लेबाज आज मैदान पर रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए। हालात ऐसे बने कि पूरी टीम 18.5 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने वाले एडेन मार्कराम सर्वोच्च स्कोरर रहे।

एडेन मार्कराम ने 26 गेंदों में बनाए 32 रन

एडेन मार्कराम 26 गेंदों में 123.07 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके निकले। उनके अलावा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन ने 21 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया।

तुषार देशपांडे सबसे सफल गेंदबाज रहे

आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुषार देशपांडे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए। उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और मथिशा पथिराना ने क्रमश: 2-2 और रवींद्र जड़ेजा और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।

चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा

पहली पारी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाने में सफल रही। टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 54 गेंदों का सामना किया और 81.48 के स्ट्राइक रेट से 98 रनों का योगदान दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले।

मिशेल की खेली बेहतरीन पारी

उनके अलावा डेरिल मिशेल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिशेल की बेहतरीन पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा शिवम दुबे ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन और जयदेव उनादकट ने सीएसके के खिलाफ क्रमशः 1-1 विकेट लिया। कुमार ने अजिंक्य रहाणे को आउट किया। नटराजन ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को तो उनादकट ने डेरिल मिशेल को अपने जाल में फंसाया।

गायकवाड़ शतक से चूके, 98 रन बनाकर आउट

ऋतुराज शतक से चूक गए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हुए। गायकवाड़ ने 54 गेंदों का सामना किया और 10 चौके और 3 छक्के लगाए। नटराजन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद XI

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार और टी. नटराजन।

चेन्नई सुपर किंग्स XI

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान और मथिशा पथिराना।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.2 ° C
18.2 °
18.2 °
28 %
2.1kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
29 °

Most Popular