28.4 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: तेज प्रताप का टिकट काटकर आखिलेश यादव ने भरा...

LokSabha Election 2024: तेज प्रताप का टिकट काटकर आखिलेश यादव ने भरा कन्नौज से नामांकन, पुरानी फोटो शेयर कर कही ये बात

LokSabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने पहले कन्नौज लोकसभा सीट पर मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि अब कन्नौज से तेज प्रताप सिंह यादव का टिकट काटकर खुद सपा अध्यक्ष ने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी आज गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। दरअसल, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के दौरान अखिलेश के साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव भी मौजूद थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट की। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इतिहास फिर दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल ने इस पर रिट्वीट करते हुए कमेंट किया कि विजय भव: सर्वदा। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव की यह फोटो वर्ष 2000 के नामांकन की है।

कन्नौज से काटा तेज प्रताप का टिकट:

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने पहले कन्नौज लोकसभा सीट पर मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि अब कन्नौज से तेज प्रताप सिंह यादव का टिकट काटकर खुद सपा अध्यक्ष ने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वर्ष 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव पहली बार सांसद चुने गए थे।

इसके बाद अखिलेश यादव कन्नौज सीट से ही वर्ष 2004 और 2009 में भी सांसद रहे। यूपी का सीएम बनने के बाद अखिलेश यादव को लोकसभा से इस्तीफा देना पड़ा। इसे बाद वर्ष 2012 में इस सीट पर उपचुनाव हुए। उन उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गई थीं।

तेज प्रताप यादव की पत्नी का बयान:

कन्नौज सीट से तेज प्रताप यादव का टिकट कटने के बाद उनकी पत्नी राज लक्ष्मी यादव का भी बयान सामने आया है। राज लक्ष्मी लालू यादव की सबसे छोटी बेटी हैं। लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी और तेज प्रताप की पत्नी राज लक्ष्मी यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और कन्नौज की जनता का जो भी फैसला है वह सपा के हित में है और बिल्कुल सही है।

साथ ही उन्होंने लिखा कि इस बार भाजपा को भगाने का काम कन्नौज की जनता करेगी। राज लक्ष्मी ने लिखा कि पार्टी से बढ़कर कुछ नहीं है और पार्टी हित ही सबसे उपर है। वर्ष 2015 में राजद प्रमुख लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप से हुआ था।

13 मई को होगा कन्नौज में मतदान:

वर्ष 2012 में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज के उपचुनाव में निर्विरोध जीती थीं। इसके बाद 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल यहां से विजयी रहीं। लेकिन 2019 के चुनावों में बीजेपी के प्रत्याशी सुब्रम पाठक ने उन्हें हरा दिया। वहीं वर्तमान में अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

अखिलेश करहल सीट से पहली बार वर्ष 2022 में पहली बार विधायक बने थे। बात करें लोकसभा चुनाव 2024 की तो कन्नौज संसदीय सीट पर चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
46 %
3.4kmh
0 %
Wed
28 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular