29.5 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखंडIndian Railways : उत्तराखंड में दौड़ेंगी 10 और समर स्पेशल ट्रेन, यहां...

Indian Railways : उत्तराखंड में दौड़ेंगी 10 और समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट और पूरा शेड्यूल

Indian Railways : रेल यात्रियों के अच्छी खबर है कि रेलवे ने गर्मी के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गढ़वाल मंडल से छह और कुमाऊं से चार और समर स्पेशल ट्रेन चलाई हैं।

Indian Railways : इन दिनों देशभर में शादी विवाह का सीजन चल रहा है। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है। लोगों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानी को देखेत हुए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है।

रेलवे चला रहा है समर स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए गर्मी के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 समर स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। रेलवे ने गढ़वाल मंडल से छह और कुमाऊं से चार और समर स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। रेलवे इसकी सूचना भी जारी कर दी है। इसके अलावा कुछ अन्य रूट्स पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट और पूरा शेड्यूल

  • समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04310 देहरादून से गोरखपुर का संचालन 23 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को होगा।
  • समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04309 गोरखपुर से देहरादून का संचालन 24 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को होगा।
  • समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04312 देहरादून से हावड़ा का संचालन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को होगा।
  • समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04311 हावड़ा से देहरादून का संचालन 25 अप्रैल से 24 जून तक होगा।
  • समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04314 देहरादून से मुजफ्फरपुर का संचालन प्रत्येक शुक्रवार को होगा।
  • समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04313 मुजफ्फरपुर से देहरादून का संचालन प्रत्येक शनिवार को होगा।
  • समर स्पेशल काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन 09076 का संचालन 25 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को होगा। प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे चलेगी वहीं प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलेगी।
  • समर स्पेशल ट्रेन संख्या 03415/03416 माल्दा टाउन-लालकुंआ-माल्दा टाउन ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन माल्दा टाउन से 24 अप्रैल, 01, 08, 15, 22, 29 मई तथा 05, 12, 19, 26 जून,2024 प्रत्येक बुधवार को तथा लालकुंआ से 25 अप्रैल, 02, 09, 16, 23, 30 मई तथा 06, 13, 20, 27 जून,2024 प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जायेगा।
  • समर स्पेशल ट्रेन संख्या 05055/05056 लालकुआं- वाराणसी सिटी -लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से 29 अप्रैल से 24 जून, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।
  • समर स्पेशल ट्रेन संख्या 05043/05044 रामनगर-लखनऊ जं.-रामनगर ग्रीष्मकालीन द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन रामनगर से 26 अप्रैल से 29 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को होगा।
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
48 %
3.5kmh
0 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular