29.5 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeदेशJDU Leader Murder: लोकसभा चुनाव के बीच पटना में जेडीयू नेता की...

JDU Leader Murder: लोकसभा चुनाव के बीच पटना में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, लोगों ने लगाया जाम

JDU Leader Murder: पटना में अपराधियों ने नीतीश कुमार की पार्टी के एक युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, बाइक सवार बदमाशों ने जेडीयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है हत्या उस वक्त की गई जब जेडीयू नेता सौरभ कुमार एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

JDU Leader Murder: बिहार में कल 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच बेखौफ अपराधियों ने यहां एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। जिससे इलाके में दशहत का माहौल हो गया है। दरअसल, बुधवार देर रात पटना में अपराधियों ने नीतीश कुमार की पार्टी के एक युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

दरअसल, बाइक सवार बदमाशों ने जेडीयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है हत्या उस वक्त की गई जब जेडीयू नेता सौरभ कुमार एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

सिर में मारी दो गोली:

सौरभ कुमार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के युवा नेता थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ कुमार बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब वह देर रात शादी से वापस लौट रहे थे तो रास्ते में बाइक पर चार लोग आए और उन्होंने सौरभ कुमार के सिर में दो गोली मार दी।

इसके साथ ही सौरभ कुमार के साथी मुनमुन को भी तीन गोलियां मारी गईं। इस घटना में सौरभ कुमार की मौत हो गई और उनके साथी मुनमुन की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना पटना के पुनपुन इलाके में हुई। जेडीयू नेता सौरभ कुमार की हत्या के बाद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।

हत्या के बाद हंगामा, सड़क पर लगाया जाम:

रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ कुमार को पटना के पुनपुन के पैमार गांव के पास बेलड़ीया पुल के पास गोली मारी गई। वहीं सौरभ कुमार के साथ मौजूद दोस्त मुनमुन कुमार भी इस गोलीबारी की घटना में घायल हो गए।। उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुनमुन कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही जेडीयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार सुबह सुबह जेडीयू समर्थकों ने पटना-पुनपुन रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। पटना पुनपुन मार्ग पर जाम लगाकर लोगों ने वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं लोगों के प्रदर्शन और जाम लगाने के बाद सिटी एसपी (पूर्वी) भारत सोनी, डीएसपी मसौढ़ी कन्हैया सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रसास किया।

डीएसपी कन्हैया सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी की घटना में जेडीयू नेता सौरभ कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोली सिर में मारी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक साइंस की टीम को भी बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

ऐसे हुई वारदात:

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेडीयू नेता सौरभ कुमार अपने दोस्त मुनमुन कुमार के साथ बुधवार रात को बढइयां कोल गांव में अपने एक मित्र अजीत कुमार के भाई की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। रात को लगभग 12 बजे सौरभ और मुनमुन जब रिसेप्शन पार्टी से वापस अपने घर शिवनगर लौटने लगे। जब वे अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर कुछ लोग आए और उन्होंने सौरभ और मुनमुन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार के सिर में गोली लगी और उनके दोस्त मुनमुन कुमार के पेट-हाथ में गोलियां लगीं।

गोलियां लगते ही वे दोनों वहीं जमीन पर गिर गए और बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। लोगोंं ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुनमुन कुमार को गंभीर हालत में पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
48 %
3.5kmh
0 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular