35.2 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
HomeBlogSchool Timing: यूपी में 1 से 8वीं तक सभी स्कूलों की टाइमिंग...

School Timing: यूपी में 1 से 8वीं तक सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, अब इतने बजे खुलेगा विद्यालय

School Timing : यूपी में एक बार फिर स्कूलों के टाइम में बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सीबीएसई, आईसीएससी समेत सभी मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को नई टाइमिंग का पालन करने का निर्देश दिया है।

School Timing : देशभर में बीते कुछ दिनों से अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का बहुत हाल है। गर्म हवा के प्रकोप से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। इसका असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। गर्मी के मद्देनजर बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध लखनऊ कलेक्टर ने आदेश भी जारी किया है। आदेश के मुताबिक लखनऊ के कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला गया है।

अब इस समय खुलेंगे स्कूल

भीषण गर्मी को देखते हुए लखनऊ कलेक्टर ने 24 अप्रैल को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 24 अप्रैल 2024 के माध्यम से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय / मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय बदला गया है। नए टाइम के अनुसार अब प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1.00 तक स्कूलों में पढ़ाई होगी। उक्त आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए मान्य होगा।

भीषण गर्मी के चलते जारी हुआ आदेश

जनपद लखनऊ में दोपहर के बढ़ते तापमान के देखते हुए विद्यार्थियों के हित में सभी बोर्ड्स के विद्यालयों हेतु कक्षा-12 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों का समय बदलाव किया गया है। 25 अप्रैल 2024 से अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से 1:00 बजे तक निर्धारित किया है।

सभी स्कूलों को नियमों का पालन करने के निर्देश

यह आदेश सरकारी परिषदीय स्कूलों के साथ ही सभी बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू हो गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।

आगरा में सुबबह 7 से 12:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

गर्म हवा के प्रकोप से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के मदद्देनजर मंगलवार को आगरा जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व मिशनरीज स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सभी स्कूलों में अग्रिम आदेशों तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
43 %
2.4kmh
81 %
Sun
35 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
35 °

Most Popular