35 C
New Delhi
Sunday, June 7, 2026
HomeदेशMP Board Result 2024 : एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी,...

MP Board Result 2024 : एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी, अनुष्का अग्रवाल बनी टॉपर, ऐसे चेक करें रिजल्ट

MP Board Result 2024 : मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जा चुका है। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दे ही वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

MP Board Result 2024 : मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 24 अप्रैल 2024 को जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस साल करीब 17 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दे ही वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप

10वीं में 58.12 फीसद छात्र सफल हुए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ टॉप किया है। ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम एचएस स्कूल, मंडला की अनुष्का अग्रवाल को 495/500 अंक मिले। उन्हें साइंस और मैथमेटिक्स में 100 में से 100 नंबर मिले हैं। लड़कियों नें 10वीं बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है। 10वीं के रिजल्ट के टॉप 10 की लिस्ट 9 लड़कियां शामिल हैं। 10वीं कक्षा में 3,05,019 छात्र पहली डिवीजन से पास हुआ हैं।

12वीं में जयंत यादव ने किया टॉप

वहीं 12वीं की परीक्षा में जयंत यादव ने 487 अंकों के साथ टॉप किया है, सहारा पब्लिक एचएस स्कूल के जयंत यादव ने परीक्षा में 487 अंकों के साथ टॉप किया है। एमपी बोर्ड के 12वीं परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने अच्छे मार्क्स हासिल किए हैं। लेकिन हाईस्कूल के नतीजे में गिरावट देखने को मिली है।

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के 5 टॉपर

  1. जयंत यादव, 487 अंक, सहारा पब्लिक उमावि, कालापीपल, शाजापुर
  2. कुलदीप मेवाड़, 486 अंक, सहारा पब्लिक उमावि, कालापीपल, शाजापुर
  3. निशा भारती, 484 अंक, नरसिंह पब्लिक हाईस्कूल खेरी नाका, नरसिंहपुर
  4. चेतना कछवाहा, 483 अंक, जगन्नाथ बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला
  5. दिव्या भीलवार, 482 अंक, शा. उ. मा. उत्कृष्ठ विद्यालय, ग्वालियर

17,40,339 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी शुरू हुई थी जो 28 फरवरी समाप्त हुई थी। वहीं 12वीं बोर्ड का एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थी। 12वीं परीक्षा में 9,92,101 विद्यार्थी और 10वीं में 7,48,238 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 10वीं या 12वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करेंगे।
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर मार्क्स दिख जाएंगे।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए संभाल कर रख लें।
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
35 ° C
35 °
35 °
27 %
2.8kmh
4 %
Sat
35 °
Sun
41 °
Mon
45 °
Tue
45 °
Wed
46 °

Most Popular