16.1 C
New Delhi
Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशPaper Leak : यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 800...

Paper Leak : यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 800 लोगों को पढ़वाई आंसर सीट

Paper Leak : उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक रैकेट में शामिल दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार किया गया है।

Paper Leak : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पेपर लीक कराने वाले मास्टरमाइंड दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह पहल को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ ने विक्रम पहल को बागपत पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से पकड़ा है। बीते एक महीने से विक्रम फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी विक्रम पहल ने पेपर को अलग-अलग लोगों को देकर उसे मानेसर और रीवा में पढ़वाया था।

बिक्रम पहल ने कब जॉइन की दिल्ली पुलिस

यूपी एसटीएफ ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विक्रम पहल को बागपत के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया है। विक्रम पहल 2010 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वह दिल्ली पुलिस की प्रथम व तृतीय बटालियन, ट्रैफिक और सीएम बटालियन में तैनात रहा।

20 लाख रुपये में बुक हुआ रिसॉर्ट

बताया जा रहा है कि पढ़ने वाले अपने दोस्त नितिन के जरिए पेपर लीक करने वाले गैंग के सरगना रवि अत्री के संपर्क में आया। इसके बाद विक्रम पहल ने रवि अत्री के कहने पर गुरुग्राम के मानेसर में नेचर वैली रिजॉर्ट बुक किया था। इसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपए चुकाए थे।

800 लोगों को पढ़वाई आंसर सीट

जानकारी के मुताबिक विक्रम पहल 15 फरवरी को करीब 400 व्यक्तियों को रिसोर्ट लेकर गया था। 16 फरवरी को करीब 800 अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पढ़वाए गए। यूपी पुलिस के अनुसार 18 फरवरी को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में दूसरी पाली का पेपर लीक हुआ।

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी गिरफ्तारी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी विक्रम जो हरियाणा के जींद का रहने वाला है। एसटीएफ ने कुछ अहम दस्तावेज भी मिले है। यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में हरियाणा के जींद से ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले एसटीएफ ने जींद हरियाणा के रहने वाले महेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
16.1 ° C
16.1 °
16.1 °
67 %
2.1kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
28 °

Most Popular