29.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
Homeधर्मKalava: इन 5 पेड़ों में कलावा बांधने से दूर हो जाएंगी सभी...

Kalava: इन 5 पेड़ों में कलावा बांधने से दूर हो जाएंगी सभी परेशानियां, बदल जाएगी किस्मत

Kalava: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़ो पर कलावा बांधने से जीवन की सभी परेशानी दूर हो सकती हैं| ज्योतिष कहते हैं कि इन पेड़-पौधों में कलावा बांधने से घर में सुख-समृद्धि और धन आता है। आइए जानते हैं ऐसे कोन से पेड़ है जिनमें कलावा बांधना शुभ माना जाता है।

Kalava: ज्योतिष शास्त्र हमारे जीवन में आने वाली सभी समस्याओं को हल करने में मदद करता है। इसमें पेड़-पौधे के बारे में भी बहुत कुछ बताया गया है। घर में लगे पेड़े-पौधे न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी जगह देते हैं।

इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़ो पर कलावा बांधने से जीवन की सभी परेशानी दूर हो सकती हैं| ज्योतिष कहते हैं कि इन पेड़-पौधों में कलावा बांधने से घर में सुख-समृद्धि और धन आता है। आइए जानते हैं ऐसे कोन से पेड़ है जिनमें कलावा बांधना शुभ माना जाता है।

तुलसी:

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पौधे में कलावा बांधना शुभ माना जाता है|

केले:

ज्योतिषियों का कहना है कि हर गुरुवार को विधिपूर्वक केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में अगर आप गुरूवार को इसकी पूजा करते समय इस पर कलावा भी बांधे तो आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही बृहस्पति देव भी आपको अपना आशीर्वाद देंगे।

शमी:

ज्योतिषियों के अनुसार घर में शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। इस पेड़ के घर में होने से भगवान भोलेनाथ और माता लक्ष्मी सदैव आपके घर में विराजमान रहते हैं| ज्योतिष शास्त्र कहता है कि शमी के पौधे पर कलावा बांधने से शनि और राहु दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

पीपल:

पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना गया है। हिन्दू धर्म के अनुसार के इसमें त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का निवास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार और शुक्रवार को इस पेड़ की पूजा करने के बाद इसमें कलावा बांधने से घर में खुशी और धन आता है। साथ ही घर में सकारत्मक ऊर्जा भी बनी रहती है|

बरगद:

बरगद के पेड़ के साथ हिन्दू धर्म में कई मान्यताएँ जुडी हुई हैं| ऐसा माना जाता है कि बरगद के वृक्ष पर कलावा बांधने से अकाल मृत्यु का खतरा कम हो जाता है। यह भी कहा जाता है कि शादीशुदा महिलाओं के इस पेड़ में कलावा बांधने से उनके सुहाग की रक्षा होती है और उनकी उम्र लम्बी होती है|

ध्यान रखें यह बात:

विश्वास के बिना किसी भी कार्य को करने से उसमें कभी भी सफलता नहीं मिलती है| इसलिए कलावा बांधते समय भी आपके मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। जब आपका भरोसा अटूट होगा,तभी आपकी प्रार्थना पूरी हो पाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार पेड़ में कलावा बांधने से आपको सभी देवताओं की कृपा मिलती है।

कलावा के साथ जल अर्पण करें:

ज्योतिष बताते हैं कि कलावा बांधने के साथ-साथ इन पेड़ों की पूजा भी करनी चाहिए और जल को विशेष रूप से अर्पित करना चाहिए। जल अर्पित करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है| ऐसा करने से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज़ सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है। Bynewsindia. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
22 %
2.3kmh
100 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
35 °

Most Popular