39.1 C
New Delhi
Sunday, June 8, 2025
HomeटेकXiaomi: Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए Redmi Pad SE और Redmi...

Xiaomi: Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए Redmi Pad SE और Redmi Buds 5A, जानिए कीमत और फीचर्स

Xiaomi: शाओमी ने Redmi Pad SE में 11 इंच की LCD डिस्प्ले है, जो 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा कंपनी ने इस टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें 8000mAh की दमदार बैटरी दी है जो 10W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके साथ ही शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने ईयरबड्स Redmi Buds 5A भी पेश किए हैं

Xiaomi: Xiaomi ने भारत में अपने नए दो नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। शाओमी ने भारत में Redmi Pad SE को हाल ही में लॉन्च किया है। Redmi Pad SE में कंपनी ने शानदार फीचर्स दिए हैं। शाओमी ने Redmi Pad SE में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस Redmi Pad SE 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया है।

Redmi Pad SE में शाओमी ने कई शानदार फीचर्स दिए हैं। शाओमी ने Redmi Pad SE में 11 इंच की LCD डिस्प्ले है, जो 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा कंपनी ने इस टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें 8000mAh की दमदार बैटरी दी है जो 10W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

इसके साथ ही शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने ईयरबड्स Redmi Buds 5A भी पेश किए हैं। Redmi Buds 5A कंपनी का सबसे कम लागत वाले टीडब्ल्यू ईयरबड्स हैं। जानते हैं कि शाओमी के इन दोनों प्रोडक्ट्स की कीमतों और फीचर्स के बारे में।

तीन वैरिएंट मं लॉन्च हुआ Redmi Pad SE:

शाओमी ने अपने टैबलेट Redmi Pad SE को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया है। Redmi Pad SE का एक वैरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। Redmi Pad SE के इस वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसका दूसरा 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इस वैरिएंट को 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

वहीं इसका तीसरा वैरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM वाले वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपए रखी गई है। Redmi Pad SE तीन कलर विकल्प ग्रेफाइट ग्रे, लैवेंडर पर्पल और मिंट ग्रीन रंगों में उपलब्ध है। Xiaomi अपने इस टैबलेट को Amazon और Flipkart के रिटेल स्टोर पर बेचेगी। वहीं ICICI Bank कार्ड्स पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

क्या हैं इसके फीचर्स:

Redmi Pad SE में शाओमी ने 11 इंच की WUXGA LCD स्क्रीन दी है जो 90 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स तक जाती है। इस टैबलेट में शाओमी ने Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया है। यह टैबलेट 8GB RAM से 128GB स्टोरेज तक विकल्प में उपलब्ध है।

शाओमी का Redmi Pad SE टैबलेट को Android 13 पर आधारित है। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Pad SE का रियर कैमरा 8MP है। वहीं सेल्फी के लिए कंपनी ने इस टैबलेट के फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया है। शाओमी का यह टैबलेट दो बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है। इसकी बैटरी 8000mAh है, जो 10W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Redmi Buds 5A भी हुए लॉन्च:

टैबलेट के साथ शाओमी ने अपने ईयरबड्स Redmi Buds 5A भी पेश किए हैं। यूजर्स को शाओमी के इन नए ईयरबड्स से बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा। बाहरी शोरगुल का बड्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यूजर्स को प्योर साउंड मिलेगी।

शाओमी के नए ईयरबड्स Redmi Buds 5A में 12mm डायनैमिक ड्राइवर्स और एएनसी (Active Noise Cancellation) सपोर्ट मिलताहै। शाओमी के ये ईयरबड्स इन ईयर डिजाइन के साथ ब्लैक और वाइट कलर विकल्प में उपलब्ध हैं। इनमें Google Fast Pair को Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है।

Redmi Buds 5A के फीचर्स:

कंपनी ने अपने ईयरबड्स को कम कीमत में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स कॉलिंग के दौरान 25 dB तक AI-पावर्ड ANC का सपोर्ट करते हैं। IPX4 रेटिंग के अलावा, वे Google Fast Pair और low-latency mode को भी सपोर्ट करते हैं। Bluetooth 5.4 के साथ Buds 5A में टच कंट्रोल्स दिया गया है। एक केस पर एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।

इसी वर्ष लॉन्च हुए थे Redmi Buds 5 भी:

बता दें कि इससे पहले शाआमी ने इसी वर्ष फरवरी माह में Redmi Buds 5 ईयरबड्स को भी लॉन्च किया था। कंपनी ने Redmi Buds 5 को 2999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। Redmi Buds 5 में तीन ट्रांसपैरेंसी मोड्स हैं: Regular, Enhanced Voice और Enhance Ambient Sound। Redmi Buds 5 बड्स में 12.4 mm डायनैमिक ड्राइवर और टाइटैनियम डायफग्राफ है, जो उच्च-फाई साउंड एक्सपीरियंस देता है। लेकिन रेडमी स्मार्टफोन में Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी दी गई थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
39.1 ° C
39.1 °
39.1 °
11 %
3.5kmh
0 %
Sun
38 °
Mon
46 °
Tue
46 °
Wed
46 °
Thu
46 °

Most Popular