35.1 C
New Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeटेकBoAt Smartwatch: BoAt ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच Storm Call 3, कम...

BoAt Smartwatch: BoAt ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच Storm Call 3, कम कीमत में मिलेंगे महंगी वॉच वाले फीचर्स

BoAt Smartwatch: इस स्मार्टवॉच की खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। बोट ने अपनी इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को boAt Storm Call 3 के नाम से लॉन्च किया है। बोट की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है।

BoAt Smartwatch: BoAt के प्रोडक्ट्स यूजर्स में काफी पसंद किए जाते हैं। चाहे बोट की स्मार्टवॉच हो या ईयरफोन या ब्लटूथ यूजर्स इन्हें काफी पसंद करते हैं। बोट भी हर प्राइज सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती करती रहती है। अब BoAt ने अपनी एक और स्मार्टवॉच लॉन्च की है।

इस स्मार्टवॉच की खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। बोट ने अपनी इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को boAt Storm Call 3 के नाम से लॉन्च किया है। बोट की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। जानते हैं बोट की लेटेस्ट स्मार्टवॉच boAt Storm Call 3 की कीमत और फीचर्स के बारे में।

ऐसा है डिजाइन:

boAt Storm Call 3 के डिजाइन और लुक की बात करें तो यह स्मार्टवॉच स्कॉयर डायल डिजाइन के साथ लॉन्च की गई है। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को सिलिकॉन और मेटैलिक स्ट्रैप दोनों का विकल्प मिलता है। boAt Storm Call 3 की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें बिल्ट-इन मैप नेविगेशन दिया है। इसकी मदद से आप आसानी से रास्ता खोज सकते हैं। जानते हैं boAt Storm Call 3 की अन्य डिटेल्स के बारे में।

boAt Storm Call 3 की कीमत:

बात करें boAt Storm Call 3 स्मार्टवॉच की कीमत की तो कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को 1099 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इतनी कम कीमत में कंपनी ने इसमें कई बेतरीन फीचर्स दिए हैं। बोट ने अपनी स्मार्टवॉच boAt Storm Call 3 को चार कलर ऑप्शन में पेश किया है।

इसमें यूजर्स को चेरी ब्लॉसम, एक्टिव ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर मेटल कलर ऑप्शन उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राहक बोट की इस स्मार्टवॉच boAt Storm Call 3 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और Blinkit से भी खरीद सकते हैं।

ऐसे हैं फीचर्स:

boAt Storm Call 3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 1.83-inch का LCD डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टवॉच का डिस्प्ले 550 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा बोट की यह स्मार्टवॉच DIY कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आती है। हालांकि इस फीचर को यूज करने के आपको अपने मोबाइल में Crest ऐप इंस्टॉल कर उसका इस्तेमाल करना होगा।

इसके अलावा बोट ने इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी दिया है। बोट की यह स्मार्टवॉच Cres+ OS पर काम करती है। कॉलिंग के लिए इस वॉच में कंपनी ने क्विक डायल पैड भी दिया है। यूजर्स बोट की वॉच में ही फोन नंबर भी सेव कर सकते हैं।

इस स्मार्टवॉच में 700+ स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए है। बोट की यह स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है। बोट ने इस वॉच में इनबिल्ट मैप नेविगेशन का सपोर्ट भी दिया है। हालांकि मैप नेविगेशन फीचर का इस्तेमाल ग्राहक boAt Crest ऐप के जरिए ही कर सकते हैं।

हेल्थ फीचर्स:

वहीं बोट ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच boAt Storm Call 3 में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी दिए हैं। इस वॉच में यूजर्स हार्ट रेट माप सकते हैं। इसके अलावा इसमें SpO2, डेली एक्टिविटी ट्रैकर और कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें इमरजेंसी SOS फीचर भी दिया है। इसके साथ ही बोट की इस वॉच boAt Storm Call 3 में ग्राहकों को कैमरा कंट्रोल, गेम्स, म्यूजिक कंट्रोल, वेदर, अलार्म, काउंटडाउन, स्टॉपवॉच, Find My Device और DND जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
thunderstorm
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
41 %
3.6kmh
40 %
Wed
39 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
46 °

Most Popular