22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeदेशBus Accident: मतदान ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मियों से भरी बस पलटी,...

Bus Accident: मतदान ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मियों से भरी बस पलटी, 21 जवान घायल, 9 को गंभीर चोटें

Bus Accident: छिंदवाड़ा में वे अपनी चुनाव की ड्यूटी पूरी होने के बाद वापस राजगढ़ की ओर जा रहे थे। उस वक़्त बस में चौतीस होमगार्ड जवान और छह पुलिसकर्मी थे।

Bus Accident: 19 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान हुआ था। देश भर में कुल 102 सीटों पर मतदान हुआ। पांच बजे तक मध्य प्रदेश में 63.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। शनिवार को, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छिंदवाड़ा से चुनावी ड्यूटी पूरी कर राजगढ़ लौट रहे पुलिस और होमगार्ड जवानों की बस बैतूल के बरेठा घाट के पास पलट गई।

पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे बरेठा घाट में अर्जुन गोंदी जोड़ की पुलिया के पास जवानों को लेकर जा रही बस एमपी 13 पी 2233 ट्रक से टक्कर के बाद घाट में पलट गई| इस हादसे में बस में सवार 21 जवान घायल हो गए और इनमें से नौ को गंभीर चोटें आईं हैं| शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जवानों का उपचार किया जा रहा है| गंभीर रूप सौय घायल नो जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

राजगढ़ जा रहे थे:

बैतूल की एसडीओपी शालिनी परस्ते ने जानकारी दी कि राजगढ़ से 240 होमगार्ड सैनिकों ने छिंदवाड़ा चुनाव में भाग लिया था । होमगार्ड का यह बल चुनाव ड्यूटी करने के बाद शनिवार की सुबह 4 बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के बरेठा घाट में छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रहा था| जहाँ ट्रक से टक्कर होने के बाद बस बरेठा घाट में पलट गई| इस हादसे में बस में सवार 21 जवान घायल हो गए|

सूचना के बाद गंभीर रूप से घायल नौ जवानों को कम चोट लगने वाले जवान को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अधिक चोट लगने वाले जवान को जिला अस्पताल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है| वही बाकि जवानों का इलाज शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है|

एक नहीं दो ट्रकों ने टक्कर मार दी:

हादसे में घायल एक पुलिसकर्मी अशोक कुमार कौरव ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि छिंदवाड़ा में वे अपनी चुनाव की ड्यूटी पूरी होने के बाद वापस राजगढ़ की ओर जा रहे थे। उस वक़्त बस में चौतीस होमगार्ड जवान और छह पुलिसकर्मी थे। उन्होनें बैतूल में कुछ समय के लिए बस को रोका था| उसकी बाद वह वापस राजगढ़ के लिए रवाना गए थे| जब बस बरेठा घाट पर पहुंची तब एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी,जिससे बस खाई में गिरने वाली थी|

लेकिन जैसे-तैसे बस चालक ने बस को खाई में गिरने से संभाल लिया परन्तु तभी एक दूसरे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और बस खाई में पलट गई| बस में आग लगने की बात सुनकर वह हड़कंप मच गया।

बस में 40 जवान सवार थे:

शनिवार की सुबह चार बजे बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के बरेठा घाट पर होमगार्ड और पुलिस बल से भरी बस पलट गई। बस में 40 जवान सवार थे| जिसमें 34 होमगार्ड और 6 पुलिसकर्मी थे| इन 40 जवानों में से 21 जवान इस हादसे में घायल हो गए। इनमें से 9 जवानों को गंभीर चोट आई है और उन्हे जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है| वही बाकि 12 जवानों को चोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है| घटना की सूचना मिलते ही बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की|

दो थानों की पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्‍पताल:

समाचार मिलते ही शाहपुर कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को शाहपुर और बैतूल के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सैनिकों ने बताया कि बस राजगढ़ के लिए रात एक बजे छिंदवाड़ा से निकली थी।रास्ते में, बस अचानक तेज आवाज के साथ पलट गयी ।

घायलों में नरेन्द्र सिंह, सज्जन सिंह, राहुल सोलंकी, रमेश, देवेंद्र वर्मा, अखिलेश बनवारी, मनोहर लाल, मुकेश, माधव सिंह, पर्वत सिंह, नारायण सिंह, असलम, दिनेश, राम सिंह, रामबाबू, इंद्रपाल, भगवान सिंह, केलाराम, आसिफ अली, राहुल वर्मा, अखिलेश, दिनेश और अन्य शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular