28.1 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: आप पार्टी ने राम नवमी पर लॉन्च की 'AAP...

LokSabha Election 2024: आप पार्टी ने राम नवमी पर लॉन्च की ‘AAP ka RamRajya’ वेबसाइट

LokSabha Election 2024: आप पार्टी ने राम नवमी पर लॉन्च की 'AAP ka RamRajya' वेबसाइट आप पार्टी ने वेबसाइट लॉन्च के मौके पर मीडिया को बताया कि उनकी यह वेबसाइट आप पार्टी के लोकसभा कैंपेन से संबंधित वेबसाइट है। आप पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वेबसाइट में आप पार्टी द्वारा जनता के लिए किए गए कामों का उल्लेख है जिसे जनता देख सकती है।

LokSabha Election 2024: आप पार्टी ने राम नवमी पर लॉन्च की ‘AAP ka RamRajya’ वेबसाइटआज पूरे देश में राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम नवमी के मौके पर आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट का नाम ‘AAP ka RamRajya’ रखा गया है। वेबसाइट की लॉन्च के मौके पर आप के कई नेता जैसे संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह मौजूद थे।

वेबसाइट की लॉन्च के मौके पर दिल्ली में आप सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि भगवान राम ने रामराज्य के लिए जिस तरह से संघर्ष किया, सीएम अरविंद केजरीवाल भी उसी तरह से जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली और पंजाब के लोगों से किए वादों को पूरा करने के लिए अरविंद केजरीवाल को भी भगवान राम की तरह संघर्ष करना पड़ रहा है।

आप पार्टी भी चाहती है रामराज्य:

वहीं दिल्ली सरकार के एक अन्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वेबसाइट लॉन्च के मौके पर कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामायण में रामराज्य के बारे में बताया है। उन्होंने आगे कहा कि तुलसीदास ने रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम अयोध्या वापस लौटकर आए तो उन्होंने एक बेहतरीन राज्य बनाया, जिसे रामराज्य के नाम से जाना गया।

आगे उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पिछले 9 साल में जो काम किए और पंजाब में जो आप पार्टी की सरकार जनता के लिए जो काम कर रही है, ये वही काम हैं जो रामराज्य में कहे गए हैं। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि इसी वजह से आप पार्टी ने ‘आप का रामराज्य’ नाम से वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट में दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों के वीडियो आदि उपलब्ध हैं।

लोकसभा कैंपेन से संबंधित वेबसाइट:

आप पार्टी ने वेबसाइट लॉन्च के मौके पर मीडिया को बताया कि उनकी यह वेबसाइट आप पार्टी के लोकसभा कैंपेन से संबंधित वेबसाइट है। आप पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वेबसाइट में आप पार्टी द्वारा जनता के लिए किए गए कामों का उल्लेख है जिसे जनता देख सकती है।

आम आदमी के पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली में रामराज्य का सपना सच करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने जो काम किए हैं, वे पूरे देश के लिए उदाहरण बन गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वेबसाइट ‘आप का रामराज्य’ आम आदमी पार्टी के रामराज्य की अवधारणा है। इस अवधारणा में सबको समान शिक्षा, सबको उचित स्वास्थ्य सुविधा और सबको बराबरी का हक देने जैसे काम शामिल हैं।

मुफ्त पानी, मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं देने वाली पहली सरकार:

संजय सिंह ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जनता को मुफ्त बिजली दी जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी और फ्री बस यात्रा जैसी योजनाएं लागू करने वाली आम आदमी पार्टी पहली सरकार थी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली एकमात्र राज्य है जिसने मुनाफे का बजट दिया। साथ ही संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ये काम नहीं कर सकती है इसलिए सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। संजय सिंह ने कहा कि यह पहली राम नवमी है जब सीएम हमारे साथ नहीं बल्कि जेल में है और वो भी ऐसे केस में जिसका कोई सबूत ही नहीं है।

बीजेपी ने किया पलटवार:

आम आदमी पार्टी की ‘AAP ka RamRajya’ वेबसाइट पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संजय सिंह कौन से रामराज्य की बात कर रहे हैं, जिसमें धार्मिक स्थानों की जगह शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। ये कौन सा रामराज्य है जिसमें अस्पतालों में फर्जी दवाइयां दी जा रही हैं और स्कूलों के नाम पर घोटाले हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
50 %
2.6kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular