29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
HomeराजनीतिLoksabha election 2024: 10 साल में मजबूत हुआ देश, अब घर में...

Loksabha election 2024: 10 साल में मजबूत हुआ देश, अब घर में घुसकर मारते हैं आतंकवादियों को, ऋषिकेश में बोले पीएम मोदी

Loksabha election 2024: पीएम मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। ऋषिकेश में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। ऋ षिकेश में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमारे देश में आतंकवाद पैर पसार रहा था लेकिन अब उनको घर में घुसकर मारा जाता है।

Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी देशभर में रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। ऋषिकेश में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

ऋषिकेश में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमारे देश में आतंकवाद पैर पसार रहा था लेकिन अब उनको घर में घुसकर मारा जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले के मुकाबले अब हमारा देश मजबूत हुआ है और हमारा तिरंगा अब युद्ध के क्षेत्र में सुरक्षा की गारंटी बन गया है।

एक बार फिर मोदी सरकार:

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि वे कल तमिलनाडु में थे और वहां भी लोग एक बार फिर मोदी सरकार कह रहे थे और आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल के चरणों में हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यहां भी एक बार फिर मोदी सरकार की गूंज है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि देश में अब ऐसी सरकार है जिसने पिछले 10 सालों में देश को कई गुना मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि देश में जब—जब कमजोर सरकार रही है तब—तब आतंकवाद फैला है और इसका फायदा दुश्मनों ने उठाया है।

अब आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं:

पीएम मोदी ने कहा कि अब आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा जाता है क्योंकि देश में अब एक मजबूत सरकार है। युद्ध क्षेत्रों में भारत का तिरंगा सुरक्षा की गारंटी बन गया है। जम्मू कश्मीर से 7 दशक बाद अनुच्छेद-370 हटाया गया। मुस्लिम महिलाओं की रक्षा के लिए देश में तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया गया। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला। वहीं 10 फीसदी आरक्षण सामान्य वर्ग के गरीबों को भी मिला।

सैनिकों के लिए नहीं थे पुख्ता इंतजाम:

पीएम मोदी ने जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय हमारे देश के सैनिकों के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं थे। हमारे जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। जवानों को दुश्मन की गोली से बचाने के इंतजाम नहीं थे। बीजेपी ने सैनिकों के जीवन की रक्षा के लिए भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट दी। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में ही आधुनिक राइफल से लेकर लडाकू विमान और विमानवाहक पोत तक बन रहे हैं।

पीएम मोदी ने बजाया डमरु:

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श अचार संहिता लगने के बाद पीएम मोदी का यह उत्तराखंड का दूसरा दौरा है। ऋषिकेश पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने आईडीपीएल खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करने से पहले डमरु बजाया। पीएम मोदी ने कहा कि जब भी वे उत्तराखंड आते हैं तो पुरानी यादें ताज़ा करते हैं। जनसभा में जब लोगों ने पीएम मोदी के नारे लगाना शुरू किया तो उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल तक ये उत्साह रखना है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार नहीं होती तो देश में वन रैंक वन पेंशन कभी लागू नही होती।

विकसित देश और उत्तराखंड लक्ष्य:

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार का लक्ष्य विकसित देश और विकसित उत्तराखंड है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा और पर्यटन का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। यहां रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है ताकि लोगों का उत्तराखंड पहुंचना आसान हो। दिल्ली से देहरादून की दूरी कम हो रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर काम तेजी से हो रहा है। कांग्रेस उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को अंतिम गांव कहती थी और बीजेपी ने इसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की नीयत सही है और नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं।

सीएम धामी ने क्या कहा:

पीएम मोदी के उत्तराखंड पहुंचने पर सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के पिछले दस साल के कार्यकाल में पूरे देश का विकास हुआ है और उन्होंने देश को अपना परिवार माना है। उन्होंने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके ही नेतृत्व में उत्तराखंड में यूसीसी लागू हुआ।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
28 %
2.9kmh
0 %
Tue
28 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
26 °
Sat
28 °

Most Popular