20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeमौसमWeather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली...

Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। आज से दो से तीन दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Update : उत्तर भारत में कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश का दौर चल रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पूर्वी यूपी में मौसम यू-टर्न लेने वाला है। शनिवार से आसमान में बादल छा जाएंगे। वहीं पहाड़ी इलाकों में चार से पांच फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक लिए अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

राजधानी में दो दिन बारिश हुई फिर घना कोहरा छाया रहा। आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रात को बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं को लेकर रविवार को येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद अगले हफ्ते शीत लहर के हालात बन सकते हैं। 4 फरवरी को बारिश और हवाओं का येलो अलर्ट है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

हिमाचल में बर्फबारी से 720 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बर्फबारी होने से यातायात काफी प्रभवित हुआ। कार्यालय जाने वालों को आने-जाने में कठिनाई हुई। हिमाचल में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कम से कम 720 सड़कें बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हैं, जबकि 2,243 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भी बर्फबारी का दौर जारी है।

यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओेले

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शनिवार से ही शुरू हो जाएगा। यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक आज से आगामी तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज से मेरठ, आगरा, एनसीआर तक बारिश होगी। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 3 से 5 फरवरी तक बारिश हो सकता है। आज पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में 11-15 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
77 %
0kmh
10 %
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular