30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
HomeमौसमWeather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 5 राज्यों में बरसेंगे...

Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 5 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: सर्दी से फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इसी बीच आईएमडी ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में कहा है कि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 10 से 14 फरवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। बारिश के साथ ही न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लोगों को बहुत बुरा हाल है। बीते कुछ दिनों से ​बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री तक ​की गिरावट हो सकती है। फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट्स में कहा है कि आने वाले दिनों में 10 से 14 फरवरी तक फिर से बारिश होने की संभावना है।

14 फरवरी तक होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों बारिश होने के आसार है। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत, आगामी 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में भी 10 और 11 फरवरी को बारिश के आसार है।

शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
आईएमडी ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

इन राज्यों में सर्दी का सितम जारी
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में यह तापमान 8-12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी ने इसके साथ ही कई राज्यों में शीतलहर चलने का अलर्ट है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
42 %
3.1kmh
40 %
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °

Most Popular