24.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeमौसमWeather Update : दिल्ली में 42 डिग्री का टॉर्चर, राजस्थान में मौसम...

Weather Update : दिल्ली में 42 डिग्री का टॉर्चर, राजस्थान में मौसम की आंख मिचौली, इस राज्य में बारिश और तेज आंधी के आसार

Weather Update : दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में 42 डिग्री का टॉर्चर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मौसम की आंख मिचौली का खेल चल रहा है।

Weather Update : देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में 42 डिग्री का टॉर्चर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मौसम की आंख मिचौली का खेल चल रहा है। इन राज्यों में कई जगह भीषण गर्मी पड़ रही है और लू सता रही है। वहीं, कुछ बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आगामी दो से तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ हवा बहेगी।

राजस्थान में मौसम की आंख मिचौली खेल

राजस्थान में दो दिन से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिर से मौसम करवट ले रहा है। राजस्थान में अगले तीन से चार दिनों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। यह बदलाव एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। हालांकि इसका लू पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। प्रदेश की राजधानी ​जयपुर में सोमवार भी गर्मी से लोगों को बुरा हाल कर दिया है। आईएमडी के अनुसार, प्रदेश के कुछ स्थानों पर 08 से 10 मई के दौरान लू चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ 9 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर दस्तक देने जा रहा है। इससे 12 मई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम खराब होने वाला है। इस दौरान इन राज्यों में गरज चमक और तेज हवाओं के बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिहार में बारिश और आंधी के संभावना

बिहार में गर्मी से राहत ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश के साथ आंधी की संभावना है। पटना मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में करीब 5 – 6 डिग्री की गिरावट आएगी। इससे लोगों को लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली हे। 11 मई तक मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।

यूपी और एमपी में भी गर्मी ने दिखाए तेवर

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ने लगी है। दोनों राज्यों में दोपहर के समय में पारा उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है। यूपी में रविवार को कानपुर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है आने वाले दिनों में बादल छाने से गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है। दोपहर को तेज गर्म हवाओं के बीच चमक रही धूप के कारण लोगों को घरों में कैद होने लगे है। रविवार को खुलने वाली बाजारों में दोपहर को सन्नाटा देखने को मिला।

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के फिर से मौसम बदलने वाला है। तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, सात मई को रांची के अलावे रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
dust
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
64 %
5.7kmh
75 %
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular