35.7 C
New Delhi
Monday, August 10, 2026
HomeमौसमWeather Update: मौसम फिर लेगा यू-टर्न, हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, यूपी सहित...

Weather Update: मौसम फिर लेगा यू-टर्न, हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, यूपी सहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। आज 17 फरवरी से आने वाले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

Weather Update: मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। इसका असर पश्चिम भारत के राज्यों पर पड़ने वाला है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 से 22 फरवरी तक पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली—एनसीआर, नोएडा, यूपी, बिहार, झारखंड सहित कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर बारिश के साथ होगी बर्फबारी

पहाड़ों पर एक बार फिर ​बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में बर्फबारी के आसार है। यह गतिविधियां अगले पांच दिनों तक यानी 22 फरवरी तक जारी रहेगी।

यूपी में मौसम फिर लेगा यू-टर्न

उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम बदल रहा है। बीते दिनों हल्की बारिश के बाद मौसम साफ नजर आया। चटख धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। इसी बीच मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद यानी 19 फरवरी को बड़े बदलाव होगा। तेज बौछारें पड़ सकती हैं। आगामी ​कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ नजर आएगा।

राज्यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के आसार है। आईएमडी के हाल ही में जारी नए अपडेट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। नोएडा में भी तेज बारिश हो सकती है। बारिश के साथ दिल्ली—एनसीआर में आंधी-तूफान और ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड सहित कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

एक बार फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने एक बार फिर से ठंड में इलाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में कमी होने से ठंड एक बार फिर लौटेगी। शुक्रवार को तेज धूप के चलते पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रात को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। आने वाले दिनों बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर से सर्द हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
45 %
2.1kmh
88 %
Mon
35 °
Tue
32 °
Wed
37 °
Thu
36 °
Fri
36 °

Most Popular