28.1 C
New Delhi
Monday, February 16, 2026
HomeमौसमWeather Update : दिल्ली में तेज हवाएं, इन राज्यों में होगी बारिश,...

Weather Update : दिल्ली में तेज हवाएं, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : देश के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। देश की राजधानी दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती है।

Weather Update : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान में इजाफा होने लगा है। बीते कुछ दिनों से गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में आसमान साफ रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होे सकती है। मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी में दिल्ली में तेज हवाएं चलेगी। इसके अलावा कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

नई दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आने वाले दिनों में पारा चढ़ने वाला है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम

बिहार में भी मौसम बिगड़ने वाला है। प्रदेश की राजधानी पटना सहित कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने किसानों और नाविकों के लिए अलर्ट जारी की है। आईएमडी ने चार जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज व औरंगाबाद जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 मार्च तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

इन राज्यों में सताने लगी गर्मी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ ​जिलों में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर में यह एक से तीन डिग्री औसत से कम तापमान रहेगा। वहीं लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा में अधिकतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
28 %
2.1kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
31 °

Most Popular