27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
Homeमौसमउत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: बारिश और ओलावृष्टि का दौर, पहाड़ों...

उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: बारिश और ओलावृष्टि का दौर, पहाड़ों पर बर्फबारी

Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों को आज सुबह एक सरप्राइज मिला जब आसमान से हल्की-हल्की फुहारें बरसने लगीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में बड़ा बदलाव आया है। दिल्ली में इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, अक्षरधाम मंदिर और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। सुबह के समय कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। दोपहर में हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है, जबकि तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के आसपास रहेगा। यह तापमान सामान्य से ऊपर है, लेकिन बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिलेगी।

Weather Update: फरवरी में 30°C के बाद बारिश

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में असामान्य गर्मी देखी गई थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.9°C तक पहुंच गया, जो फरवरी के लिए पिछले 5 सालों में सबसे गर्म दिन था। सामान्य से 6-7 डिग्री ऊपर रहा यह पारा। लेकिन आज की बारिश ने मौसम को ठंडक प्रदान की है। एयर क्वालिटी भी प्रभावित हुई है, अक्षरधाम इलाके में AQI ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि स्मॉग की परत छाई हुई है।

Weather Update: पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज बारिश-तूफान

पड़ोसी राज्यों में स्थिति और गंभीर है। पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। IMD ने इन क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर ओले गिरने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट दिया है। हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, पलवल जैसे जिलों में छिटपुट बारिश हो रही है। पंजाब के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी बूंदाबांदी जारी है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा समेत कई शहरों में हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट है। यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है, जो मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फ ला रहा है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है। किसानों के लिए यह अलर्ट महत्वपूर्ण है, क्योंकि ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।

Weather Update: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव अस्थायी है। 19 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा, सुबह के समय कोहरा छा सकता है, लेकिन तापमान फिर बढ़ने लगेगा। दिल्ली में 19-20 फरवरी को अधिकतम तापमान 26-29°C के बीच रह सकता है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतें, बाहर निकलते समय छाता साथ रखें और ट्रैफिक में सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें:-

112 कॉल करो, 1.5 लाख इलाज फ्री: पीएम राहत योजना की पूरी डिटेल

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
50 %
4.6kmh
75 %
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
32 °

Most Popular