33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
HomeमौसमWeather Update: तापमान में उतार चढ़ाव, कई जगह छाए बादल, वेदर सिस्टम...

Weather Update: तापमान में उतार चढ़ाव, कई जगह छाए बादल, वेदर सिस्टम एक्टिव, इन राज्यों में होगी बरसात

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश में कहीं कहीं बादल छाने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Weather Update: उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। मार्च का महीना करीब आधा बीत चुका है। सुबह और शाम के समय में अभी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में गर्मी बढ़ने लगी है, इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसी बीच भारतीय मौमस विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में मौसम फिर से पलटी मारने वाला है। आईएमडी के अनुसार देश के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी हो सकती है। अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मध्यम वर्षा और बर्फबारी की आंशका जताई गई है।

जानिए ​कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा। लेकिन बुधवार को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान के 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी के भी संकेत

मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रदेश में बीते दिनों से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। इसी बीच कई जगहों पर बादल भी मंडराने लगे है। प्रदेश के कई जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के चलते बूंदाबांदी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, 15 मार्च के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 20 मार्च के बाद तापमान बढ़ने के आसार है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बरसात की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार बुधवार से पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। इनके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने के आसार है। 13 से 15 मार्च के बीच असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी गई है।

हिमालयी क्षेत्र के लिए IMD का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार पहाड़ों पर भी मौसम बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में चल रही है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के साथ बर्फबारी होने चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
33.1 ° C
33.1 °
33.1 °
31 %
2.1kmh
40 %
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °

Most Popular