20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
HomeमौसमWeather Update: बिहार में 24 घंटे में वज्रपात से 21 की मौत,...

Weather Update: बिहार में 24 घंटे में वज्रपात से 21 की मौत, यूपी में बाढ़ के बीच हुई शादी, मुंबई में भारी बारिश से हवाई सेवाएं प्रभावित

Weather Update: देशभर में हो रही भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश से विभिन्न राज्यों में विभिन्न प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।

Weather Update: देशभर में हो रही भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश से विभिन्न राज्यों में विभिन्न प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। बिहार में पिछले 24 घंटों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बाढ़ के बीच एक शादी संपन्न हुई, जो लोगों के साहस और परिस्थितियों के बावजूद उत्सव मनाने की इच्छा को दर्शाती है। मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई सेवाओं पर प्रभाव पड़ा है। उड़ानों में देरी और रद्द होने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम और अन्य संबंधित एजेंसियाँ स्थिति को नियंत्रित करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास में जुटी हैं।

बिहार में 24 घंटे में वज्रपात से 21 लोगों की मौत

बिहार में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। बारिश के साथ वज्रपात का कहर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हुई है। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

राज्य सरकार ने मदद के दिए निर्देश

आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि बीते 24 घंटे में वज्रपात से मधुबनी जिले में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, औरंगाबाद में चार और पटना में दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, सारण, कैमूर, गोपालगंज, लखीसराय, मधेपुरा और सुपौल में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हुई। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

बिहार में वज्रपात से 7 सालों में 1800 से अधिक हुई मौतें

बिहार में हर साल वज्रपात की घटनाएं यहां के लोगों के लिए कहर बन कर टूटती हैं। इस साल अब तक 91 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बिहार में पिछले सात वर्षों यानी 2018 से अब तक वज्रपात से होने वाले हादसे की बात करें तो 1800 से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2016 में 114 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी थी तो 2017 में 180, 2018 में 139, 2019 में 253, 2020 में 459 और 2021 में 280 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद 2022 में 400 तथा 2023 में 242 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी मेंं बाढ़ के बीच धूमधाम से निकली दूल्हे राजा की बारात

बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ के हालात बने हुए है। बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाढ़ से कई गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं, लेकिन ऐसे में भी शादियां जारी हैं। हरदोई के कहारकोला गांव में ऐसा ही नजरा देखने को मिला। बाढ़ प्रभावित गांव में रहने वाले दूल्हे राहुल की शाहाबाद के कालगाढा बारात जानी थी, लेकिन बाढ़ की वजह से गांव के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में गांव के लोगों ने बाढ़ के बावजूद पैदल ही शादी में जाने का फैसला किया। पूरी बारात दूल्हे को लेकर शादी में जाने के लिए पैदल ही निकल लिए। इस शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे है।

मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित

मुंबई में हो रही लगातार बारिश की वजह फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इंडिगो और एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की है। दोनों कंपनियों ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट्स की स्थिति पर बारीकी से नजर रखने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने ठाणे और रायगढ़ के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
77 %
1kmh
20 %
Wed
34 °
Thu
32 °
Fri
24 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular