32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Board Result 2024 : खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होगा...

Uttarakhand Board Result 2024 : खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Uttarakhand Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा।

Uttarakhand Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल छात्र – छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की डेट का ऐलान कर दिया गया है। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल, 2024 को घोषित कर दिया जाएगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के मुख्यालय में सुबह 11.30 बजे 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी होगा। उत्तराखंड बोर्ड इस साल एग्जाम का रिजल्ट करीब एक महीने पहले जारी कर रहा है।

30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषित होने के बाद उम्मीदवार उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस साल लोकसभा चुनाव की वजह से उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट एक महीने पहले जारी करने जा रहा है। वैसे हर वर्ष मई के अंत में परिणाम जारी किए जाते है।

2,10,354 छात्र परीक्षा हुए थे शामिल

उत्तराखंड बोर्ड की इस बार 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से लेकर 16 मार्च 2024 तक हुआ। अब दोनों कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे जारी होगा। इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 2 लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का लिंक देंखे।
  • 10वीं और 12वीं में से अपने रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना रोल नंबर और रोल कोड लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपके सामने उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 नजर आएगा।
  • उसे चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर अपने पास रख सकते है।

पिछले साल का परिणाम

उत्तराखंड के बीते साल के परिणाम की बात करे तो बोर्ड ने 2023 में 25 मई को रिजल्ट जारी किया था। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर पूरे राज्य रैंक 1 प्राप्त की थी। तनु को 500 मार्क्स में से 488 मार्क्स मिले थे। हाई स्कूल में बात करे तो टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य टॉप किया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
29 %
2.1kmh
75 %
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular