31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशRoad Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे भीषण हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 5 की...

Road Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे भीषण हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 5 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Road Accident:अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर प्राइवेट बस के ट्रक में पीछे से टकराने से एक भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई है।

Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर प्राइवेट बस के ट्रक में पीछे से टकराने से एक भीषण हादसा हुआ। यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में जा रही बस ट्रक में पीछे से घुस गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 15 यात्री घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा का संज्ञान लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।

ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा बुधवार देर रात हुआ, जिसमें एक डबल डेकर बस ने तेज रफ्तार में एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीत्कार मच गई।

5 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात ट्रक और डबल डेकर बस की जोरदार भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 15 से अधिक लोग घायल हुए। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यह दुर्घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं और सड़क सुरक्षा की अनदेखी की ओर ध्यान दिलाती है।

बस के उड़ गए परखच्चे

बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रशासन ने स्थिति संभालने और यातायात सुचारु करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया।

यात्रियों का आरोप, नशे में था ड्राइवर

बस में सवार यात्रियों ने दावा किया कि चालक नशे में था, जिससे यह हादसा हुआ। चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण बस ट्रक से जा टकराई। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर नशे में था। वहीं हादसे में घायल कंडक्टर आकाश यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ड्राइवर ने नशा नहीं किया था।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और घटना का तत्काल संज्ञान लिया। जिला प्रशासन को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक निर्देशों और संवेदनशीलता से त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।

परिवारों के प्रति संवेदना

अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी यात्री को सहायता में देरी न हो। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-

Road Accident: खड़े ट्रक में जा घुसी टूरिस्ट बस, 5 की मौत; 20 लोग घायल

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
30 %
3.6kmh
75 %
Mon
31 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
36 °

Most Popular